Rajendra Devray / Fri, May 30, 2025 / Post views : 227

[video width="848" height="478" mp4="https://policepublicnews.com/storage/2025/05/VID-20250530-WA0121.mp4"][/video]
नालछा / — ग्राम पंचायत नालछा के अंतर्गत वार्ड क्रमांक 4 में जलप्रदाय प्रणाली को लेकर विवाद गहराता जा रहा है। ग्रामवासियों ने आरोप लगाया है कि वर्तमान में सुचारू रूप से संचालित जलप्रदाय लाइन के होते हुए भी पंचायत द्वारा बिना किसी प्रस्ताव और ठहराव के मनमाने तरीके से नई लाइन डाली जा रही है, जो पूर्णतः अवैधानिक है।
वार्ड क्रमांक 4 के रहवासियों ने इस पर आपत्ति जताते हुए मांग की है कि पहले से चालू लाइन को यथावत रखा जाए, चैंबरों की सफाई की जाए और जहां लाइन खराब है, उसकी मरम्मत की जाए। ग्रामीणों का कहना है कि नई लाइन डालने से अनावश्यक वित्तीय भार उपभोक्ताओं पर पड़ेगा और शासन द्वारा व्यय किया जा रहा पैसा भी व्यर्थ जाएगा।
ग्रामीणों ने यह भी आरोप लगाया कि पंचायत के द्वारा किसी प्रकार की बैठक आयोजित नहीं की जा रही है — पिछले एक वर्ष से न तो बजट पारित हुआ है, और न ही किसी प्रकार की पारदर्शिता से कार्य किया जा रहा है। पंचायत के कई कार्य बिना पंचों की जानकारी के किए जा रहे हैं।
गांव में नालियों की सफाई भी लंबे समय से नहीं की गई है, जिससे गंदा पानी रुका हुआ है और जलप्रदाय में गंदा पानी पहुंच रहा है। मांडव रोड पर बन रही नई नाली की गुणवत्ता पर भी प्रश्नचिह्न उठाए गए हैं। ग्रामीणों का कहना है कि नाली का डिजाइन ऐसा है कि उसमें न तो सड़क का पानी जाएगा और न ही रहवासियों का, जिससे निर्माण कार्य की उपयोगिता संदिग्ध हो जाती है।
इस पूरे मामले को लेकर ग्रामीणजनों ने पंचायत सचिव को ज्ञापन सौंपा है और मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जनपद पंचायत नालछा श्री संदीप डाबर को आवेदन देकर पूरे प्रकरण की जांच की मांग की है। श्री डाबर ने शीघ्र निरीक्षण कर आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
सरपंच से संपर्क करने पर ग्रामीणों को संतोषजनक उत्तर नहीं मिला, जिससे क्षेत्र में रोष व्याप्त है। वहीं पंचायत सचिव ने शीघ्र उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
ज्ञापन देने वालों में प्रमुख रूप से:
श्री संतोष राठौड़, अशोक मिरदवाल, कांतिलाल शर्मा, राजमल बंसल, रमेश राठौड़, महेंद्र संतोष मंडलोई, नानूराम मलिया, मनोज मिरदरवाल, बुरहानुद्दीन, जगदीश मंडलोई, सचिन दायमा सहित अन्य व्यापारीगण एवं ग्रामीणजन उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन