: प्रताप गड तीन जिलों में वांछित डोडाचूरा तस्कर गिरफ्तार थाना प्रतापगढ के 04 क्विंटल 93 किलो डोडाचूरा तस्करी में वांछित लम्बे समय से फरार तस्कर गिरफ्तार
Rajendra Devray
/
Wed, May 28, 2025
/
Post views : 223
ब्यूरो चीफ अनिल जटिया
तीन जिलों में वांछित डोडाचूरा तस्कर गिरफ्तार थाना प्रतापगढ के 04 क्विंटल 93 किलो डोडाचूरा तस्करी में वांछित लम्बे समय से फरार तस्कर गिरफ्तार
प्रतापगढ़ जिला पुलिस अधीक्षक विनीत कुमार बंसल के निर्देशानुसार चलाये जा रहे वांछित अपराधियों के धरपकड अभियान के तहत परबत सिंह अति. पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ एवं गजेन्द्र सिंह राव पुलिस उप अधीक्षक वृत्त प्रत्तापगढ के मार्गदर्शन में थानाधिकारी प्रतापगढ दीपक बंजारा पुनि० की टीम द्वारा थाना प्रतापगढ के प्रकरण संख्या 508/2023 धारा 8/15 एनडीपीएस एक्ट में वांछित अभियुक्त भुरालाल पिता हिम्मतलाल लबाना उम्र 45 साल निवासी अखेपुर थाना प्रतापगढ़ जिला प्रतापगढ़ को गिरफ्तार किया गया। घटना का विवरणः- दिनांक 22.12.2023 को थानाधिकारी प्रतापगढ़ की टीम मौजा झांसडी में नाकाबंदी कर रही थी कि सोहनपुर की तरफ से एक सफेद रंग की पिकअप इसुजी गाडी आयी जिसको रूकवाने का प्रयास किया तो उक्त वाहन चालक के द्वारा वाहन को नहीं रोक संचई गांव की तरफ लेकर भाग रहा था कि कच्चे रास्ते पर वाहन के पलटी खा जाने से वाहन चालक वाहन को वहीं छोडकर चला गया। जिस पर उक्त पिकअप इसुजी गाडी को चैक किया तो गाडी के अंदर काले रंग के कटटे में डोडाचुरा भरा हुआ मिला उक्त सभी कटटों की गिनती की तो कुल 25 कटटे होकर डोडाचुरा का कुल वजन 492.850 किलोग्राम होना पाया गया। जिस पर पुलिस थाना प्रतापगढ पर प्रकरण संख्या 508/2023 धारा 8/15 एनडीपीएस एक्ट में दर्ज कर अनुसंधान प्रारंभ किया गया। टीम द्वारा की गई कार्यवाहीः थानाधिकारी प्रतापगढ दीपक बंजारा द्वारा प्रकरण में वांछित अभियुक्त भुरालाल के संबंध में पुलिस अधीक्षक विनीत कुमार बंसल को अवगत कराया गया। पुलिस अधीक्षक विनीत कुमार बंसल के निर्देशानुसार पुलिस टीम का गठन किया गया। गठित पुलिस टीम द्वारा प्रकरण में वांछित अभियुक्तो की गिरफ्तारी हेतु लगातार तलाश व दबिश व तकनीकी सहयोग व आसूचना संकलन से इमरोज टीम द्वारा प्रकरण में वांछित भुरालाल पिता हिम्मतलाल लबाना निवासी अखेपुर की सकुनत पर पहुंच दबिश दी जाकर अभियुक्त भुरालाल लबाना को गिरफ्तार किया गया भुरालाल ने इसुजी पिकअप में डोडाचूरा भरवाया स्वीकार किया। अभियुक्त भुरालाल लबाना के खिलाफ पुलिस थाना डुंगला जिला चित्तोडगढ व पुलिस थाना मोटा गांव जिला बांसवाडा में डोडाचूरा तस्करी के प्रकरण दर्ज होकर अभियुक्त भुरालाल लबाना वांछित चल रहा है। अभियुक्त भुरा लबाना के डोडाचूरा तस्करी में संलिप्त अन्य साथियों के बारे में पुछताछ जारी है।