बड़वानी लोक सभा चुनाव 2024 के संबंध में पुलिस अधीक्षक कार्यालय सभागृह में जिले के पुलिस अधिकारी व कर्मचारीयो का हुआ प्रशिक्षण।
लोकसभा चुनाव 2024 की तैयारियों के मद्देनजर निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार प्रशिक्षण का दौर शुरू हो चुका है। इसी तारतम्य में पुलिस अधीक्षक बड़वानी श्री पुनीत गेहलोद व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अनिल पाटीदार के द्वारा जिले उप निरीक्षक स्तर के अधिकारीयो को चुनाव के संबंध में कानूनी प्रावधानो, क़ानून व्यवस्था ड्यूटी, आदर्श आचरण संहिता के पालन तथा निष्पक्ष और भयमुक्त वातावरण में चुनाव कैसे कराया जाना है ,इस सम्बन्ध में बताया जिसमें जिला पुलिस बल के कर्मचारियों/अधिकारीयो ने भाग लिया।
प्रशिक्षण में पुलिस अधिकारियों को सेक्टर पुलिस और सेक्टर अधिकारियो के दायित्व और ड्यूटी ,sst/fst/Vst द्वारा किए जाने वाले कार्य ,ईवीएम की सुरक्षा आदि के संबंध में बताया गया।पुलिस मुख्यालय द्वारा बनाई गई चुनाव सम्बंधी फ़िल्म दिखाई गई। चुनाव संबंधी कानूनी प्रावधानों को पीपीटी के माध्यम से चुनाव के महत्व एवं निष्पक्ष चुनाव में पुलिस की भूमिका को लेकर बताया गया। उक्त प्रशिक्षण में जिले के एसडीओपी बड़वानी श्री दिनेश सिंह चौहान , उप पुलिस अधीक्षक महिला सेल महेश सुनैया, उप पुलिस अधीक्षक आजाक श्री जितेंद्र सिंह भास्कर द्वारा भी प्रशिक्षर्थियों को प्रशिक्षण दिया गया। चुनाव संबंधी प्रशिक्षण जिले के सभी अधिकारी ,कर्मचारी व विशेष पुलिस अधिकारियों को लगातार दिया जाएगा।