Rajendra Devray / Tue, Nov 3, 2026 / Post views : 144
मध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर विकासखण्ड समन्वयक सचिन त्रिवेदी सम्मानित
मध्यप्रदेश स्थापना दिवस के अवसर पर कार्यालय कलेक्टर, जिला धार द्वारा आयोजित गरिमामय कार्यक्रम में विकासखण्ड समन्वयक नालछा श्री सचिन त्रिवेदी को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।
श्री त्रिवेदी को यह सम्मान मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद, जिला धार (योजना, आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग, म.प्र. शासन) के अंतर्गत "मुख्यमंत्री सामुदायिक नेतृत्व क्षमता विकास कार्यक्रम" में उत्कृष्ट कार्य करने हेतु प्रदान किया गया है।
आयोजित कार्यक्रम में धार विधायक माननीया श्रीमती नीना विक्रम वर्मा, कलेक्टर श्री राजीव रंजन मीणा, जिला पंचायत अध्यक्ष श्री सरदार मेड़ा, जिला पंचायत सीईओ, भाजपा जिलाध्यक्ष श्री चंचल पाटीदार सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं अधिकारीगण उपस्थित रहे।
इस अवसर पर मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद जिला कार्यालय से जिला समन्वयक श्री सौरभ शुक्ला, श्री धर्मेन्द्र शर्मा उपस्थित रहे। विभागीय अधिकारियों द्वारा श्री त्रिवेदी के कार्य की सराहना करते हुए उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दी गईं।
सम्मान प्राप्त करने पर श्री सचिन त्रिवेदी ने कहा कि यह सम्मान उनकी पूरी टीम और सभी सहयोगियों के सामूहिक प्रयास का परिणाम है और भविष्य में भी इसी निष्ठा से कार्य करते रहेगे
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन