Rajendra Devray / Fri, Oct 30, 2026 / Post views : 147
प्रभारी पुलिस अधीक्षक श्री विनोद कुमार सिंह ने किया थाना अंजड़ का औचक निरीक्षण सुरक्षा व्यवस्था और पेंडिंग मामलों की समीक्षा
बड़वानी:
जिले की कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने तथा मैदानी स्तर पर पुलिस कार्यप्रणाली की मॉनिटरिंग के लिए प्रभारी पुलिस अधीक्षक श्री विनोद कुमार सिंह ने आज दिनांक 30.10.2026 को थाना अंजड़ का आकस्मिक निरीक्षण किया।

इस दौरान उन्होंने थानों के थाना भवनों, परिसरों और कार्यालयीन अभिलेखों (रिकाॅर्ड्स) का बारीकी से जायजा लिया तथा साफ-सफाई एवं सुरक्षा व्यवस्थाओं का मुआयना करते हुए थाना प्रभारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
विशेष अभियानों और सख्त कार्रवाई पर जोर
निरीक्षण के दौरान प्रभारी पुलिस अधीक्षक ने थाने पर उपस्थित समस्त अधिकारी और कर्मचारियों से सीधा संवाद किया। उनकी कार्यप्रणाली की समीक्षा करने के साथ ही मैदानी स्तर पर आ रही व्यावहारिक समस्याओं की जानकारी ली और उनका त्वरित समाधान किया।

उन्होंने पुलिस बल को निम्नलिखित बिंदुओं पर विशेष रूप से फोकस करने के निर्देश दिए:
गुम इंसान दस्तयाबी अभियान
वर्तमान में चल रहे इस विशेष अभियान के तहत अधिक से अधिक गुमशुदा व्यक्तियों की दस्तयाबी सुनिश्चित करने के कड़े निर्देश दिए गए।
एनडीपीएस (NDPS) एक्ट पर प्रहार मादक पदार्थों की अवैध खरीदी-बिक्री और तस्करी में संलिप्त असामाजिक तत्वों के विरुद्ध सख्त से सख्त और प्रभावी कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए।
आमजन की सुनवाई थानों पर आने वाले प्रत्येक फरियादी की शिकायत को संवेदनशीलता के साथ सुनने और उनका त्वरित एवं पारदर्शी निराकरण सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया।
अनुशासन और निष्ठा के साथ कर्तव्य पालन का संदेश
श्री सिंह ने पुलिसकर्मियों को संबोधित करते हुए कहा कि पुलिस विभाग की छवि जनता के बीच एक मित्रवत और विश्वसनीय प्रहरी की होनी चाहिए।
सभी अधिकारी-कर्मचारी अपने कर्तव्यों का निर्वहन पूरी निष्ठा, उच्च अनुशासन और पूरी जिम्मेदारी के साथ करें।
इस औचक निरीक्षण के दौरान थाना प्रभारी अंजड़ (निरीक्षक श्री नाथुसिंह रन्धा), थाना प्रभारी एवं समस्त पुलिस स्टाफ उपस्थित रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन