Rajendra Devray / Sun, Nov 1, 2026 / Post views : 190
धरमपुरी के आदिम जाति जूनियर कन्या छात्रावास में जमकर हंगामा, छात्रावास अधीक्षिका और महिला बाल विकास विभाग की प्रभारी के बीच विवाद और जमकर मारपीट... छात्रावास की बालिकाओं के साथ भी मारपीट का आरोप... घटना का वीडियो आया सामने... शिकायत लेकर थाने पहुंचीं अधीक्षिका और छात्राएं।

वीओ-: धार जिले के धरमपुरी में स्थित आदिम जाति जूनियर कन्या छात्रावास में उस वक्त हंगामे की स्थिति बन गई, जब छात्रावास अधीक्षिका कला चौहान और महिला बाल विकास विभाग की प्रभारी राजकुमारी ठाकुर के बीच विवाद हो गया। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ा कि दोनों के बीच मारपीट शुरू हो गई।

घटना के दौरान छात्रावास में मौजूद बालिकाओं के साथ भी मारपीट किए जाने के आरोप सामने आए हैं। वहीं, घटना का वीडियो भी सामने आया है। छात्रावास अधीक्षिका कला चौहान के अनुसार, मध्यप्रदेश स्थापना दिवस के अवसर पर छात्रावास की बालिकाएं रंगोली बना रही थीं। इसी दौरान प्रभारी राजकुमारी ठाकुर छात्रावास पहुंचीं और किसी बात को लेकर विवाद शुरू हो गया। अधीक्षिका कला चौहान का आरोप है कि महिला बाल विकास विभाग की प्रभारी राजकुमारी ठाकुर ने उनके साथ मारपीट की।

इस दौरान बालिकाओं के साथ भी मारपीट करने का आरोप लगाया गया है। घटना के बाद छात्रावास अधीक्षिका कला चौहान और छात्रावास की बालिकाएं धरमपुरी थाने पहुंचीं, जहां पुलिस को पूरे मामले की शिकायत की गई। मामले में पुलिस ने शिकायत के आधार पर जांच और कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन