खरगोन। जिला अस्पताल में झाड़.फूंक किए जाना का मामला सामने आया है। इस घटना का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें एक बाबा चिकित्सक के चेंबर के सामने मरीज बैठक व्यवस्था के लिए बनाई बेंंच पर बैठकर झाड़.फूंक करता दिख रहा है। यह सब सिविल सर्जन के चेंबर से लगी दीवार के पास हो रहा था। इस मामले में सिविल सर्जन ने जांच के बाद कार्रवाई की बात कही है।
मिली जानकारी अनुसार बुजुर्ग मरीज के हाथ की नस का उपचार कर कर रहे रामेश्वरम निवासी बाबा का कहना है कि अस्पताल की गोली दवाई तकलीफ देती है। इसलिए वे अपने देसी तरीके से मरीज का उपचार कर रहे है। वहीं बाबा से अपना उपचार करा रहे घूघरियाखेड़ी निवासी बुजुर्ग मरीज ने बताया कि बाबा ने उन्हें उपचार के लिए 100 रुपए बतौर फीस के रुप में लिए है। वहीं वीडियो वायरल होने के बाद सिविल सर्जन डॉ अमर सिंह चौहान ने जांच के बाद कार्रवाई करने की बात कही है।
खरगोन से शाहिद खान की रिपोर्ट