अमझेरा आज मुख्यमंत्री डा मोहन यादव कृष्ण जन्माष्टमी मनाने आएंगे अमझेरा में
भाजपा की सदस्यता अभियान को लेकर कार्यकर्ताओ को करेंगे सबोधित प्रधानमंत्री की मन की बात को सुनेंगे
मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव आज अमझेरा के अंदर लगभग 2:30 अमझेरा पहुंचेंगे जहां पर कृष्ण जन्माष्टमी में भाग लेंगे और कार्यक्रम को संबोधित भी करेंगे उपरोक्त जानकारी मुख्यमंत्री कार्यालय से दी गई है आज मुख्यमंत्री के कई कार्यक्रम है कई कार्यक्रमों के अंदर आज मुख्यमंत्री सम्मिलित होंगे भारतीय जनता पार्टी के नए सदस्यता अभियान को लेकर भी पार्टी कार्यकर्ताओं से इंदौर में संबोधित करेंगे साथी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम को भी कार्यकर्ताओं के साथ सुनेंगे मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के अति व्यस्त कार्यक्रम के अंदर अमझेरा को भी कुछ समय दिया गया है
मुख्यमंत्री डॉ यादव 25 अगस्त को इंदौर में भाजपा सदस्यता अभियान की मंडल कार्यशाला को करेंगे संबोधित
इंदौर विधानसभा 4 में बूथ कार्यकर्ताओं के साथ सुनेंगे मन की बात कार्यक्रम
अमझेरा (जिलाधार) और पन्ना में मनाएंगे जन्माष्टमी उत्सव
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 25 अगस्त रविवार को प्रातः 9:00 बजे गीता भवन इंदौर में व्याख्यान माला को संबोधित करेंगे
प्रातः 10 बजे विधानसभा क्रमांक 1 में सुभाष मंडल एयरपोर्ट रोड नरसिंह वाटिका में सदस्यता अभियान (संगठन पर्व) की कार्यशाला को संबोधित करेंगे
प्रातः 11 बजे विधानसभा क्रमांक 4 में बूथ क्रमांक 99 के नरेंद्र तिवारी मार्ग स्थित महाराजा यशवंत राव विद्यालय में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के "मन की बात" कार्यक्रम को कार्यकर्ताओ के साथ सुनेंगे
प्रातः 11:30 बजे दशहरा मैदान में श्री कृष्ण जन्मोत्सव में सम्मिलित होंगे.
दोपहर 1 बजे होटल शेरेटन ग्रैंड पैलेस में नई दुनिया गौरव सम्मान (मालवा) समारोह में भाग लेंगे
दोपहर 2:15 बजे एयरपोर्ट इंदौर से अमझेरा जिला धार के लिए रवाना
अमझेरा में जन्माष्टमी उत्सव कार्यक्रम
अपराह्न 4:00 बजे अमझेरा से खजुराहो रवाना
सायं 5.40 बजे पन्ना जुगल किशोर मंदिर में जन्माष्टमी उत्सव कार्यक्रम
रात्रि 9.35 बजे खजुराहो से भोपाल आगमन