अंजड़ भारतीय जनता पार्टी ने सक्रिय सदस्यता अभियान की शुरुआत करि
अंजड:- भारतीय जनता पार्टी मण्डल अंजड द्वारा सक्रिय सदस्यता अभियान का शुभारंभ किया गया।
मीडिया प्रभारी सुनील भावसार ने बताया कि मण्डल अध्यक्ष राजा चौहान के नेतृत्व में भाजपा के वरिष्ठ अनांदिलाल मोदी को उनके निवास पर जाकर उन्हें सक्रिय सदस्य बनाकर अभियान की शुरुआत की गई।
पश्चात भाजपा के वरिष्ठ व मीसाबंदी द्वय शेखरचन्द जैन (गुरु), हुक़ूमचन्द्र बंसल(एडव्होकेट), सुरेश जैन तथा पूर्व नप अध्यक्ष द्वय गोविंद आवल्या व श्रीमती पुष्पलता बंसल के निवास पर पहुचकर उन्हें सक्रिय सदस्य बनाया गया।
रविवार को मण्डल के लगभग सभी बूथों पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मन की बात का कार्यक्रम भी कार्यकर्ताओ द्वारा देखा व सुना गया।
मण्डल अध्यक्ष राजा चौहान ने बताया कि सक्रिय सदस्यता अभियान आगामी 30 अक्टूम्बर तक सतत जारी रहेगा। वरिष्ठ सदस्यों के घर-घर जाकर आवेदन में मांगी गई सभी जानकारी भर कर उन्हें सक्रिय सदस्य बनाया जा रहा है। आगे उन्होंने बताया कि संगठन से प्राप्त दिशा निर्देशानुसार जिन सदस्यों ने ऑनलाइन 50 या उससे अधिक प्राथमिक सदस्य बनाकर नमो ऐप या ऑनलाइन के माध्यम से 100 रुपये की राशि भाजपा के खाते में जमा करि है ऐसे सदस्यों की सूची बनाने का कार्य भी जारी है।
प्रत्येक बूथ पर 3 से 5 तथा मण्डल में 100 सक्रिय सदस्य बनाने का लक्ष्य दिया गया है।
इस अवसर पर सक्रिय सदस्यता अभियान के प्रभारी बंटी बंसल, पार्षद सुरेंद्र गहलोत, पूर्व सीसीबी उपाध्यक्ष राजेन्द्र भावसार आदि मौजूद रहे।