Rajendra Devray / Tue, Nov 18, 2025 / Post views : 337





आज दिनांक 18 /11/ 2025 को दिन मंगलवार शाम को करीब 7:30 बजे संत रविदास समाज धर्मशाला शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल राजपुर रोड के ठीक सामने आयशर क्रमांक MH18 BZ 2092 के ड्राइवर के द्वारा गाड़ी रीव्स लेते समय किसन पिता रमेश के ऊपर लापरवाही पूर्वक गाड़ी चढ़ा दी गई जिससे किशन पिता रमेश वासनीय भील उम्र 22 वर्ष की मौके पर ही मौत हो गई
गाड़ी चढ़ने के तत्काल बाद किशन को सिविल अस्पताल अंजड लाया गया जहां डॉक्टर रोहित मंडलोई के द्वारा उसको देखा गया देखने के बाद उसे मृत घोषित किया गया
जैसे ही परिजनों को पता चला परिजनों में चिख पुकार मच गई और संत रविदास धर्मशाला के सामने काफी संख्या के अंदर लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई वहीं मौके पर पुलिस पहुंच गई और आईसर को अपने कब्जे में लेकर थाने फुचाया घटना के बाद ड्राइवर फरार बताया जा रहा है
वहीं परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है घटना कैसे हुई इसकी अभी पुलिस इसकी जांच कर रही है
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन