सिंधी समाज के द्वारा भगवान वरुण देव के नाम से लगतार 62 वे वर्ष भंडारे का आयोजन सिंधी समाज धर्मशाला खाटू श्याम नगर अंजड़ में किया गया
नगर अंजड़ में आजादी के समय बटवारा के बाद सिंधी समाज के बहुत सारे समाज बन्धु नगर अंजड़ में रुक गए और यहीं पर अपना वह व्यापार व्यवसाय करने लगे आज से करीब लगभग 70 वर्ष पूर्व अंजड़ में आकर बस गए थे लगभग 70 वर्ष पूर्व सभी सिंधी समाज के लोग भोगली नदी के आसपास निवास कर अपना व्यापार करने लगे अधिक वर्षा और लगातार बारिश के कारण नदी उफान पर रहती थी जिसके कारण घरों के अंदर पानी घुस जाया करता था और काफी नुकसान भी आम जनता का होता था सिंधी समाज के पूर्वजों ने इस बात को गंभीरता से समझा और भगवान वरुण देव से प्रार्थना करी की है भगवान वरुण देव आपकी कृपा से जो बारिश होती है और बाढ़ आती है उससे किसी की भी जन धन की हानि ना हो ऐसी हम आपसे प्रार्थना करते हैं और इसी कामना के साथ हम प्रतिवर्ष सावन के अंतिम दिनों में आपका नाम से सामूहिक भंडारे का आयोजन करेंगे तबसे आज तक यह भंडारा सिंधी समाज द्वारा लगतार किया जारहा है और यह भंडारे का 62 वा वर्ष है यह भगवान वरुण देव का ही प्रताप है की लगभग आज 62 वर्ष होने को आ रहे हैं नदी का कितना ही विकराल रूप रहा हो लेकिन किसी की भी जनहानि नहीं हुई है और भविष्य में भी किसी आम जनता की धन और जन की हानी ना हो इसी प्रार्थना और भाव को लेकर आज सिंधी समाज धर्मशाला के अंदर सिंधी समाज के द्वारा सामूहिक भंडारे का आयोजन किया गया जिसके अंदर सब्जी पूरी सेव नुक्ति का भंडारा रखा गया और यह भंडारा नगर के सभी लोगों के लिए था प्रातः 11:00 बजे शुरू हुए इस भंडारे में लगभग 3000 से अधिक लोग प्रसादी ग्रहण कर चुके हैं समाज के अध्यक्ष सुनील कुमार मखीजा ने बताया कि आज के भण्डारे मे स्वामी त्रिलोकिदास उदासीन महाराज श्री मौहन धाम मौहन परमार्थ सेवा स्वंस्थान के सानिध्य एव आशीर्वाद आज समाज को प्राप्त हुवा एव समाज जन आम जनता ने पूज्य गुरुदेव से आशीर्वाद लिया
इस अवसर पर सिंधी समाज के अध्यक्ष सुनील कुमार मखीजा, सचिव तोताराम कुकरेजा , एवं पूरी कार्यकारिणी के साथ समाज के वरिष्ठ जन संतमल कुकरेजा ,जयकुमार गुरवाणी ,तोताराम जी कुकरेजा पूनम चंद रामचंदानी ,हरीश भाई सचदेवा ,गोवर्धन भाई गुरवाणी ,अमित कुकरेजा, सहित समाज के समस्त युवा और बुजुर्ग कार्यक्रम में सम्मिलित रहे