Rajendra Devray / Thu, Jun 5, 2025 / Post views : 263

अंजड़ नगर के वरिष्ठ पत्रकार सुखदेव मालवीय दिनेश शिवा मालवीय की माताजी सुभद्रा बाई का ८८वर्ष की उम्र में आज निधन होगया इस दुख की घड़ी में भी पत्रकार सुखदेव मालवीय और परिजनों ने अपनी पूज्य माताजी श्रीमती सुभद्राबाई मालवी के नेत्रदान करने का निर्णय लिया नेत्रदान के लिए सबसे पहले लायंस क्लब अंजड़ के लायन धर्मेन्द्र जैन ओम भावसार से संपर्क किया गया इनके द्वारा तुरंत बड़वानी नेत्र विशेषज्ञ से संपर्क कर पूरी टीम को अंजड़ बुलाया और थोड़ी ही देर के अंदर नेत्रदान करने वाली टीम बड़वानी से अंजड़ पहुंची टीम के सहयोग सेनेत्र दान सम्पन्न हुआ।
इस नेत्रदान के कार्य मेंबड़वानी से नेत्र सहायक श्री चौकडे जी लालित जैन अजित जैन के सहयोग से नेत्र दान की क्रिया संपन्न करवाई।
पूज्य माताजी सुभद्रा बाई के नेत्रदान से कोई व्यक्ति नया संसार देख पाएगा नेत्रदान महादान है
इस अवसर पर प्रेस परिषद अंजड़ के वरिष्ठ संरक्षक शेखर चंद पाटनी अध्यक्ष राजेंद्र देवराय
सचिव सुनील भावसार शकील मंसूरी एवं पूरी प्रेस परिषद एव लायन प्रतिमा वडनेरे कल्पना जैन मानक वडनेरे ने मालवीय परिवार का आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन