: अंजड़ पुलिस की एक और त्वरित कार्यवाही , मात्र 25 दिवस में न्यायालय आदेश के जरिए वापिस कराए ठगे गए 72215/ रुपये फ़र्जी कस्टमर केयर बन कर लिंक भेजकर ठगे थे रुपये परिजनों ने पुलिस को दिया धन्यवाद
Rajendra Devray
/
Sun, Aug 25, 2024
/
Post views : 278
ऑपरेशन साइबर" के तहत अंजड़ पुलिस की एक और त्वरित कार्यवाही , मात्र 25 दिवस में न्यायालय आदेश के जरिए वापिस कराए ठगे गए 72215/ रुपये
फ़र्जी कस्टमर केयर बन कर लिंक भेजकर ठगे थे 72215/-
31 जुलाई 2024 को आवेदिका नीतू कदम, निवासी- अंजड़ ने ऑनलाइन पेमेंट सबंधी समस्या में सहायता के लिए गूगल से अनजान वेबसाइट पर क्लिक कर कस्टमर केयर नंबर सर्च कर अज्ञात नंबर पर फोन किया था । अज्ञात नंबर पर बातचीत करने वाले साइबर ठग ने आवेदिका को एक लिंक भेजकर प्रोसेस करने को कहा , जिसके बाद 72215/- आवेदिका के खाते से निकल गए।
उक्त शिकायत फरियादी ने अंजड थाना और साइबर सेल बड़वानी में की। शिकायत पर तत्काल कार्रवाई करते हुए साइबर सेल द्वारा उक्त राशि को एनसीआरपी पोर्टल के माध्यम से होल्ड कराया गया। जिसके बाद अग्रिम कार्रवाई करते हुए थाना अंजड में 314 भारतीय न्याय संहिता के तहत मामला दर्ज किया गया।
थाना अंजड़ द्वारा प्राथमिक कार्यवाही करते हुवे साइबर सेल बड़वानी से रिपोर्ट प्राप्त कर माननीय न्यायालय में आवेदक द्वारा प्रस्तुत परिवाद पर विस्तृत प्रतिवेदन प्रस्तुत किया ।
उक्त परिवाद में *माननीय न्यायालय - सुश्री सोनम शर्मा - न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी , अंजड़ ज़िला बड़वानी* ने विचारण कर सायबर सेल और अंजड़ पुलिस से प्राप्त जाँच प्रतिवेदन के आधार पर दिनाँक 24/8/24 को 72215/- रुपये राशि वापस खाते में किए जाने का आदेश दिया।
आवेदिका नीतू कदम, ने मात्र 24 दिवस के भीतर फ्रॉड में गई 72215/- की बड़ी धनराशि पुनः लौटाने पर माननीय न्यायालय एवं बड़वानी पुलिस को धन्यवाद ज्ञापित किया।
बड़वानी पुलिस अधीक्षक श्री पुनीत गेहलोद ने बताया कि जहां एक तरफ़ साइबर फ्रॉड से बचने हेतु अनजान कॉलर को कोई भी निजी जानकारी शेयर ना करना ही सर्वोत्तम उपाय है, वहीं दूसरी तरफ़ साइबर फ्रॉड होने पर तत्काल साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 या 7587620263 या डायल 100 पर कॉल कर शिकायत दर्ज कराने की अपील भी बड़वानी जिलेवासियों से की है।
उल्लेखनीय है कि जिलेवासियों को साइबर फ्रॉड से बचाने हेतु पुलिस अधीक्षक बड़वानी श्री पुनीत गेहलोद द्वारा जारी "ऑपरेशन साइबर" के तहत बड़वानी पुलिस साइबर सेल ने इस वर्ष अब तक कुल 17.45 लाख रुपये की ठगी गई राशि वापस करवाई है एवं विभिन्न शिकायतों में 5.80 लाख रुपये की राशि को होल्ड भी कराया है जिसे अग्रिम वैधानिक कार्रवाई कर आवेदकों को लौटाया जाएगा।
पुलिस अधीक्षक श्री पुनीत गेहलोद के नेतृत्व में ज़िले में साइबर फ्रॉड के प्रत्येक मामले पर विशेष ध्यान देकर तत्काल फ्रॉड गई राशि को ना सिर्फ़ फ्रीज़ करवाया जा रहा है बल्कि विस्तृत रिपोर्ट बनाकर माननीय न्यायालय में पेश करते हुवे फ्रॉड गई राशि को पुनः आवेदक के खाते में भी लौटाया जा रहा है । पुलिस कप्तान ने बताया कि वर्ष 2024 में अब तक कुल 386 साइबर फ्रॉड शिकायतें प्राप्त हुई हैं , जिनमे त्वरित कार्यवाही करते हुवे कुल 100 मामलो में पुलिस ने राशि होल्ड करवाने में सफलता प्राप्त की है । इस प्रकार साइबर फ्रॉड मामलो में रिकॉर्ड 26% सक्सेस-रेट प्राप्त करते हुवे बड़वानी पुलिस लगातार पेशेवर रूप में आगे बढ़ रही है
विशेष भूमिकाः
1. निरीक्षक गिरवर सिंह जलौदिया , थाना प्रभारी अंजड़
2. उप निरीक्षक रितेश खत्री सायबर सेल प्रभारी
3.उप निरीक्षक रवि ठाकुर थाना अंजड़
4. प्र.आर.133 राजेन्द्र डावर
5. आर.क्र.- 02 अर्जुन नरगावें सायबर सेल
6. आर.क्र.- 122 अरुण मुजाल्दे
7. आर.क्र.- 321 सद्दाम पठान
8. महिला आर.क्र.- 601 रानी सेन्धव