Rajendra Devray / Thu, Dec 11, 2025 / Post views : 347




बड़वानी(निप्र) दिगंबर जैन समाज के राष्ट्र संत उत्कृष्ट समाधि धारक गणआचार्य विराग सागर जी महा मुनिराज के शिष्य उच्चारणाचार्य भक्तामर महोदधि विनम्र सागर जी का आज शाम छोटी कसरावद नवलपुरा की ओर से भव्य मंगल प्रवेश हुआ ,आचार्य संघ का इंदौर में भव्य चातुर्मास के पश्चात इंदौर से पद विहार कर धार,अमझेरा,गंधवानी,सिंघाना होते हुए आज पूरे संघ के साथ बावनगजा सिद्ध क्षेत्र और मांगीतुंगी,गजपंथ तीर्थ क्षेत्र की ओर वंदना के निमित्त बिहार चल रहा है।
दिगंबर जैन समाज के महिला ,युवा,पुरुष,बच्चों द्वारा भव्य आगवानी कर मुनि संघ के पाद प्रक्षालन कर रंगोली सजा कर वंदन वार लगा कर बैंड बाजों के साथ आगवानी की श्रीफल चढ़ा कर आशीर्वाद प्राप्त किया ।
आचार्य संघ ने समाज जन को आशीर्वाद प्रदान किया
12 तारीख शाम को बावनगजा सिद्ध क्षेत्र में आचार्य संघ का भव्य मंगल प्रवेश होगा ,ट्रस्ट कमेटी भव्य आगवानी करेगी और समस्त मुनि भक्तों से शामिल होकर धर्म लाभ लेने की अपील की है। आचार्य श्री का यह पहली बार इस क्षेत्र में आगमन हुआ है।
उपरोक्त जानकारी मनीष जैन ने प्रदान की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन