*जागृत हिन्दु मंच की बैठक सम्पन्न, 03 अगस्त को आयोजित होगा विशाल महिला जागरूकता सम्मेलन*
बड़वानी :- हिन्दु समाज एकता एवं संगठन की भावना को बढ़ावा देने के लिए गठित जागृत हिन्दु मंच की मासिक बैठक मोटी माता परिसर में सम्पन्न हुई, अध्यक्ष कृष्णा गोले की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में आगामी 03 अगस्त 2025 रविवार को विशाल महिला जागरूकता सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा, जिसके सफल आयोजन के आयोजन समिति बनायीं गयी, जो पूरे सम्मेलन की व्यवस्था करेगी एवं वृहद सम्पर्क अभियान शासकीय एवं निजी शैक्षणिक संस्थाओं एवं शासकीय एवं निजी छात्रावासो में सम्पर्क कर सम्मेलन में आने के लिए छात्राओं से सघन सम्पर्क किया जाएगा। इसके अतिरिक्त 03 जुलाई 2025 को आयोजित जय जगन्नाथ यात्रा का स्वागत मंच मोटी माता चौराहे पर लगाकर शीतल पेयजल का वितरण किया जाएगा। बैठक में बड़ी संख्या में मंच के पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित थे।