Fri, 06 Nov 2026
Breaking News
कांतिलाल शर्मा नालछा की रिपोर्ट : नालछा में दीपोत्सव की धूम, बाजारों में रौनक, आतिशबाजी और मिठाई की दुकानों पर उमड़ी भीड़ | राजेन्द्र देवराय प्रधान संपादक : अंजड़ पुलिस का अवैध फटाका संग्रहण करने वाले व्यापारियों के विरुद्ध बड़ा एक्शन | राजेन्द्र देवराय प्रधान संपादक : अंजड़ नगरी माता मंदिर में मांगलिक भवन निर्माण हेतु मुख्यमंत्री ने स्वीकृत किए 20 लाख रुपये | कांतिलाल शर्मा नालछा की रिपोर्ट : मध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर विकासखण्ड समन्वयक सचिन त्रिवेदी सम्मानित | राजेन्द्र देवराय प्रधान संपादक : पानसेमल में खाद्य प्रतिष्ठानों का सघन निरीक्षण, विभिन्न खाद्य पदार्थों के नमूने लिए एवं अनियमितताओं पर स्पॉट फाइन लगाया | कांतिलाल शर्मा नालछा की रिपोर्ट : अनुशासन और एकरूपता का संदेश लेकर नालछा की सड़कों पर निकला आर एस एस का भव्य पथ संचलन | सन्नी माली संपादक : धार जिले के धर्मपुरी में जूनियर कन्या छात्रावास की अधीक्षिकाके साथ मारपीट थाने पहुंचा मामला | राजेन्द्र देवराय प्रधान संपादक : वरला बोर पड़वा के खेत में लहलहा रही थी गांजे की अवैध फसल, बड़वानी पुलिस ने ड्रोन से खोज निकाले 1,716 पौधे बड़ीकार्यवाही | कांतिलाल शर्मा नालछा की रिपोर्ट : नालछा 64 योगिनी मंदिर में 11 गांवों की भजन मंडलियों ने एक मंच पर बांधा समां, देर रात तक गूंजे भक्ति के स्वर | कांतिलाल शर्मा नालछा की रिपोर्ट : कलेक्टर जिला दण्डाधिकारी, जिलाधार के द्वारा सम्पूर्ण जिला में पेयजल अभावग्रस्त क्षेत्र घोषित, नलकूप खनन पर प्रतिबंध | कांतिलाल शर्मा नालछा की रिपोर्ट : नालछा में दीपोत्सव की धूम, बाजारों में रौनक, आतिशबाजी और मिठाई की दुकानों पर उमड़ी भीड़ | राजेन्द्र देवराय प्रधान संपादक : अंजड़ पुलिस का अवैध फटाका संग्रहण करने वाले व्यापारियों के विरुद्ध बड़ा एक्शन | राजेन्द्र देवराय प्रधान संपादक : अंजड़ नगरी माता मंदिर में मांगलिक भवन निर्माण हेतु मुख्यमंत्री ने स्वीकृत किए 20 लाख रुपये | कांतिलाल शर्मा नालछा की रिपोर्ट : मध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर विकासखण्ड समन्वयक सचिन त्रिवेदी सम्मानित | राजेन्द्र देवराय प्रधान संपादक : पानसेमल में खाद्य प्रतिष्ठानों का सघन निरीक्षण, विभिन्न खाद्य पदार्थों के नमूने लिए एवं अनियमितताओं पर स्पॉट फाइन लगाया | कांतिलाल शर्मा नालछा की रिपोर्ट : अनुशासन और एकरूपता का संदेश लेकर नालछा की सड़कों पर निकला आर एस एस का भव्य पथ संचलन | सन्नी माली संपादक : धार जिले के धर्मपुरी में जूनियर कन्या छात्रावास की अधीक्षिकाके साथ मारपीट थाने पहुंचा मामला | राजेन्द्र देवराय प्रधान संपादक : वरला बोर पड़वा के खेत में लहलहा रही थी गांजे की अवैध फसल, बड़वानी पुलिस ने ड्रोन से खोज निकाले 1,716 पौधे बड़ीकार्यवाही | कांतिलाल शर्मा नालछा की रिपोर्ट : नालछा 64 योगिनी मंदिर में 11 गांवों की भजन मंडलियों ने एक मंच पर बांधा समां, देर रात तक गूंजे भक्ति के स्वर | कांतिलाल शर्मा नालछा की रिपोर्ट : कलेक्टर जिला दण्डाधिकारी, जिलाधार के द्वारा सम्पूर्ण जिला में पेयजल अभावग्रस्त क्षेत्र घोषित, नलकूप खनन पर प्रतिबंध | कांतिलाल शर्मा नालछा की रिपोर्ट : नालछा में दीपोत्सव की धूम, बाजारों में रौनक, आतिशबाजी और मिठाई की दुकानों पर उमड़ी भीड़ | राजेन्द्र देवराय प्रधान संपादक : अंजड़ पुलिस का अवैध फटाका संग्रहण करने वाले व्यापारियों के विरुद्ध बड़ा एक्शन | राजेन्द्र देवराय प्रधान संपादक : अंजड़ नगरी माता मंदिर में मांगलिक भवन निर्माण हेतु मुख्यमंत्री ने स्वीकृत किए 20 लाख रुपये | कांतिलाल शर्मा नालछा की रिपोर्ट : मध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर विकासखण्ड समन्वयक सचिन त्रिवेदी सम्मानित | राजेन्द्र देवराय प्रधान संपादक : पानसेमल में खाद्य प्रतिष्ठानों का सघन निरीक्षण, विभिन्न खाद्य पदार्थों के नमूने लिए एवं अनियमितताओं पर स्पॉट फाइन लगाया | कांतिलाल शर्मा नालछा की रिपोर्ट : अनुशासन और एकरूपता का संदेश लेकर नालछा की सड़कों पर निकला आर एस एस का भव्य पथ संचलन | सन्नी माली संपादक : धार जिले के धर्मपुरी में जूनियर कन्या छात्रावास की अधीक्षिकाके साथ मारपीट थाने पहुंचा मामला | राजेन्द्र देवराय प्रधान संपादक : वरला बोर पड़वा के खेत में लहलहा रही थी गांजे की अवैध फसल, बड़वानी पुलिस ने ड्रोन से खोज निकाले 1,716 पौधे बड़ीकार्यवाही | कांतिलाल शर्मा नालछा की रिपोर्ट : नालछा 64 योगिनी मंदिर में 11 गांवों की भजन मंडलियों ने एक मंच पर बांधा समां, देर रात तक गूंजे भक्ति के स्वर | कांतिलाल शर्मा नालछा की रिपोर्ट : कलेक्टर जिला दण्डाधिकारी, जिलाधार के द्वारा सम्पूर्ण जिला में पेयजल अभावग्रस्त क्षेत्र घोषित, नलकूप खनन पर प्रतिबंध |

: बडवानी पाटी मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव वर्चुअल रूप से एवं जिले के प्रभारी मंत्री डॉ.टेटवाल शिवपंथी सत्संग कार्यक्रम एवं विशेष नशामुक्ति अभियान में हुए सम्मिलित

बडवानी पाटी मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव वर्चुअल रूप से एवं जिले के प्रभारी मंत्री डॉ.टेटवाल शिवपंथी सत्संग कार्यक्रम एवं विशेष नशामुक्ति अभियान में हुए सम्मिलित
Share:
मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव वर्चुअल रूप से एवं जिले के प्रभारी मंत्री डॉ.टेटवाल शिवपंथी सत्संग कार्यक्रम एवं विशेष नशामुक्ति अभियान में हुए सम्मिलित ........................... भक्ति और सेवा का अद्भुत मार्ग है शिवपंथी - मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव ......................... समाज में नशामुक्ति की अलख जागते इस आध्यात्मिक एवं सामाजिक आयोजन में बड़ी संख्या में शामिल हुआ जनसमुदाय ........................... मुख्यमंत्री ने जिले को 60 करोड़ से अधिक के 10 विकास कार्यों दी सौगात बड़वानी 07 अक्टूबर 2025/ नशा नाश की जड़ है, जीवन का विनाश है। नशा एक ऐसी सामाजिक बुराई है जो न केवल व्यक्ति के स्वास्थ्य को नष्ट करती है, बल्कि उसके परिवार और पूरे समाज को अंधकार में धकेल देती है। यह एक धीमे जहर भाँति व्यक्ति के जीवन के हर पहलू शारीरिक, मानसिक, सामाजिक, पारिवारिक और आर्थिक जीवन को तबाह कर देती हैं। नशा मुक्ति के लिए हमें सामूहिक प्रयास करने होंगे, क्योंकि एकता में बहुत शक्ति होती है। हर कार्य जनसहयोग एवं जनभागीदारी से जनआंदोलन बन सकता है। सरकार और समाज अगर हाथ मिला ले तो ऐसा कोई कार्य नहीं जो असंभव हो, बड़े से बड़ा लक्ष्य भी सफलतापूर्वक प्राप्त किया जा सकता है। शिवपंथी सत्संग के प्रबुद्ध जनों के द्वारा नशा मुक्ति के क्षेत्र में उठाया गया यह कदम अत्यंत सराहनीय है। हमें मध्यप्रदेश को नशामुक्ति की ओर ले जाना है। जिससे नई पीढ़ी नशे का शिकार ना हो। उक्त संदेश मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने बड़वानी जिले के ग्राम पाटी के पटेल फल्या में 6 अक्टूबर को शरद पूर्णिमा की रात्रि में आयोजित एक विशाल शिवपंथी सत्संग कार्यक्रम एवं विशेष नशामुक्ति अभियान में वर्चुअल रूप से सम्मिलित होकर जनसमुदाय को संबोधित कर दिया। इस दौरान मुख्यमंत्री जी ने कहा कि शिवपंथी एक आध्यात्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजन है जो जनजातीय समाज में आध्यात्मिक परंपराओं, गुरु शिष्य परंपरा एवं सामाजिक जागरूकता को बढ़ावा देता है, जो भक्ति और सेवा का अद्भुत मार्ग है। जो समाज को दुर्गुणों से मुक्त कर कुंदन बनाता है। शिवपंथी सत्संग कार्यक्रम एवं विशेष नशामुक्ति अभियान क्या है शिवपंथी सत्संग कार्यक्रम एक वार्षिक आयोजन/सत्संग है। जो मध्यप्रदेश, गुजरात, महाराष्ट्र राज्य में भी नशा मुक्ति और सामाजिक हित के संदेश को समर्पित है। प्रतिवर्ष शरद पूर्णिमा या नाग दीपावली जैसे पावन अवसरों पर इसका आयोजन किया जाता है। यह कार्यक्रम भगवान शिव के प्रति भक्ति को समर्पित है और इसमें शिव पंथ के अनुयायी बड़ी संख्या में भाग लेते हैं। इस महोत्सव का मुख्य उद्देश्य समाज में आध्यात्मिक चेतना व नैतिक मूल्यों का संचार कर, व्याप्त कुरीतियों, विशेषकर नशे की प्रवृत्ति को समाप्त कर जन-जागरूकता लाना। शिवपंथी सत्संग संगठन वर्षों से ग्रामीण क्षेत्रों में नशा मुक्ति की अलख जगा रहा है और यह महाकुंभ इसी दिशा में एक बड़ा कदम है। संगठन का मानना है कि आध्यात्मिकता और सत्संग के माध्यम से व्यक्ति को आंतरिक शांति मिलती है, जिससे वह स्वतः ही नशे जैसी बुराइयों से दूर हो जाता है। सवा माह ( लगभग 38 दिवस ) तक ब्रह्मचारी जीवन की कठोर संकल्प के साथ गुरु दीक्षा शिवपंथ में गुरु शिष्य परम्परा के अंतर्गत कठोर संकल्प के बाद दीक्षा देने व संकल्प का पालन करने पर ही शिष्य बनाने की परंपरा है। जिसमें सवा माह ( लगभग 38 दिवस ) ब्रह्मचारी रहना होता है व सफल होने पर ही गुरुपद दिया जाता है, महिलाओं को भी दीक्षा दी जाती है। सुदूर पहाड़ी क्षेत्र में लाखों की संख्या में पहुंचे ग्रामीणजन शरद पूर्णिमा पर्व पर ग्राम पाटी के पटेल फलिया में आयोजित कार्यक्रम के दौरान महिलाए, पुरुष, बुजुर्ग एवं बच्चे कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पहुंचे । कार्यक्रम के दौरान भगवान शिव का स्मरण कर रातभर विभिन्न धार्मिक भजनों की प्रस्तुतियाँ हुई। साथ ही दूध प्रसादी एवं चावल की खिचड़ी का वितरण भी किया गया । मुख्यमंत्री ने जिले को 60 करोड़ से अधिक के 10 विकास कार्यों दी सौगात मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सोमवार को कार्यक्रम में वर्चुअली सम्मिलित होकर जिले को 60 करोड़ से अधिक रुपये की लागत के लोकार्पण, उन्नयन एवं भूमिपूजन के कुल 10 विकास कार्यों की सौगात दी। इन कार्यों में 37 करोड़ रूपये लागत के सिलावद पाटी मार्ग उन्नयन कार्य, 23 करोड़ रूपये की लागत के 2 लोकार्पण कार्यों, 19 करोड़ रूपये की लागत के गोई नदी पर उच्च स्तरीय पुल एवं 4 करोड़ के आदिवासी सीनियर बालक उत्कृष्ट छात्रावास पाटी, जिले में शिक्षा की नींव को मजबूत करने 60 लाख के 7 प्राथमिक विद्यालय भवनों पाटी, बोरखेड़ी, गोलघाटी, आमली, झीरपन्या, अंतरसभा भोपालियामाल का भूमिपूजन कार्य सम्मिलित है। कार्यक्रम में उपस्थित जिले के प्रभारी मंत्री ने किया संबोधित जिले के प्रभारी मंत्री एवं कौशल विकास व रोजगार राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ. गौतम टेटवाल कार्यक्रम में विशेष रूप से उपस्थित हुए । इस दौरान उन्होंने सभी को सम्बोधित कर कहा कि अध्यात्म, साधना एवं सत्संग हमारी संस्कृति के अभिन्न अंग हैं। निरंतर सत्संग से आदर्श समाज का निर्माण होता है, सत्संग हमारे जीवन में ऊर्जा प्रदान करते हैं। मनुष्य जीवन अनमोल है, जीवन के महत्व को समझें सभी प्रकार के व्यसन से दूर रहें। नशे की प्रवृत्ति का त्याग कर सुख में एवं सुखद जीवन जीये । नशा मुक्ति के क्षेत्र में शिव पंथी सत्संग कार्यक्रम नैतिक एवं आध्यात्मिक मूल्यों के संरक्षक के रूप में कार्य कर रहा है। 2 दिव्यांगजनों को किए श्रवण यंत्र वितरित जिले के प्रभारी मंत्री डॉ. गौतम टेटवाल एवं उपस्थित अतिथियों ने ग्राम पाटी में आयोजित शिवपंथी सत्संग कार्यक्रम एवं विशेष नशामुक्ति अभियान में सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग के सौजन्य से 2 दिव्यांग हितग्राहियो श्री सालकराम जाधव एवं किशन यादव को श्रवण यंत्र प्रदान किये। यह थे उपस्थित कार्यक्रम में जिले के प्रभारी मंत्री डॉ.गौतम टेटवाल, राज्यसभा सासंद डॉ. सुमेरसिंह सोंलकी, लोकसभा सांसद श्री गजेन्द्रसिंह पटेल, विधायक बड़वानी श्री राजन मंडलोई, पूर्व कैबिनेट मंत्री श्री प्रेम सिंह पटेल, जिला पंचायत अध्यक्ष श्री बलवंत सिंह पटेल, भाजपा जिलाध्यक्ष श्री अजय यादव, शिवपंथी के परम पूजनीय पहाड़ सिंह बापू जी और महामंडलेश्वर श्री श्री 1008 सुरेखा जी महाराज नीमच, जिला पंचायत सदस्य श्री बरमा सोंलकी , जनपद पंचायत पाटी अध्यक्ष श्री थानसिंह सस्ते, शिवपंथी के श्री रमेश गुरूजी गारा, श्री मजान गुरूजी पोखल्या, श्री भायटा गुरूजी हाटबावडी, श्री टंन्ट्या गुरूजी अतरसंभा, श्री भीकला गुरूजी, श्री शांतिलाल गुरूजी, श्री गजू महाराज, श्री राजा महाराज, श्री इलामसिंह महाराज सहित अन्य गुरुजन एवं शिवपंथी के अनुयायियों एवं बड़ी संख्या में श्रद्धालुओ उपस्थित थे।

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement