Sat, 07 Nov 2026
Breaking News
कांतिलाल शर्मा नालछा की रिपोर्ट : नालछा में दीपोत्सव की धूम, बाजारों में रौनक, आतिशबाजी और मिठाई की दुकानों पर उमड़ी भीड़ | राजेन्द्र देवराय प्रधान संपादक : अंजड़ पुलिस का अवैध फटाका संग्रहण करने वाले व्यापारियों के विरुद्ध बड़ा एक्शन | राजेन्द्र देवराय प्रधान संपादक : अंजड़ नगरी माता मंदिर में मांगलिक भवन निर्माण हेतु मुख्यमंत्री ने स्वीकृत किए 20 लाख रुपये | कांतिलाल शर्मा नालछा की रिपोर्ट : मध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर विकासखण्ड समन्वयक सचिन त्रिवेदी सम्मानित | राजेन्द्र देवराय प्रधान संपादक : पानसेमल में खाद्य प्रतिष्ठानों का सघन निरीक्षण, विभिन्न खाद्य पदार्थों के नमूने लिए एवं अनियमितताओं पर स्पॉट फाइन लगाया | कांतिलाल शर्मा नालछा की रिपोर्ट : अनुशासन और एकरूपता का संदेश लेकर नालछा की सड़कों पर निकला आर एस एस का भव्य पथ संचलन | सन्नी माली संपादक : धार जिले के धर्मपुरी में जूनियर कन्या छात्रावास की अधीक्षिकाके साथ मारपीट थाने पहुंचा मामला | राजेन्द्र देवराय प्रधान संपादक : वरला बोर पड़वा के खेत में लहलहा रही थी गांजे की अवैध फसल, बड़वानी पुलिस ने ड्रोन से खोज निकाले 1,716 पौधे बड़ीकार्यवाही | कांतिलाल शर्मा नालछा की रिपोर्ट : नालछा 64 योगिनी मंदिर में 11 गांवों की भजन मंडलियों ने एक मंच पर बांधा समां, देर रात तक गूंजे भक्ति के स्वर | कांतिलाल शर्मा नालछा की रिपोर्ट : कलेक्टर जिला दण्डाधिकारी, जिलाधार के द्वारा सम्पूर्ण जिला में पेयजल अभावग्रस्त क्षेत्र घोषित, नलकूप खनन पर प्रतिबंध | कांतिलाल शर्मा नालछा की रिपोर्ट : नालछा में दीपोत्सव की धूम, बाजारों में रौनक, आतिशबाजी और मिठाई की दुकानों पर उमड़ी भीड़ | राजेन्द्र देवराय प्रधान संपादक : अंजड़ पुलिस का अवैध फटाका संग्रहण करने वाले व्यापारियों के विरुद्ध बड़ा एक्शन | राजेन्द्र देवराय प्रधान संपादक : अंजड़ नगरी माता मंदिर में मांगलिक भवन निर्माण हेतु मुख्यमंत्री ने स्वीकृत किए 20 लाख रुपये | कांतिलाल शर्मा नालछा की रिपोर्ट : मध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर विकासखण्ड समन्वयक सचिन त्रिवेदी सम्मानित | राजेन्द्र देवराय प्रधान संपादक : पानसेमल में खाद्य प्रतिष्ठानों का सघन निरीक्षण, विभिन्न खाद्य पदार्थों के नमूने लिए एवं अनियमितताओं पर स्पॉट फाइन लगाया | कांतिलाल शर्मा नालछा की रिपोर्ट : अनुशासन और एकरूपता का संदेश लेकर नालछा की सड़कों पर निकला आर एस एस का भव्य पथ संचलन | सन्नी माली संपादक : धार जिले के धर्मपुरी में जूनियर कन्या छात्रावास की अधीक्षिकाके साथ मारपीट थाने पहुंचा मामला | राजेन्द्र देवराय प्रधान संपादक : वरला बोर पड़वा के खेत में लहलहा रही थी गांजे की अवैध फसल, बड़वानी पुलिस ने ड्रोन से खोज निकाले 1,716 पौधे बड़ीकार्यवाही | कांतिलाल शर्मा नालछा की रिपोर्ट : नालछा 64 योगिनी मंदिर में 11 गांवों की भजन मंडलियों ने एक मंच पर बांधा समां, देर रात तक गूंजे भक्ति के स्वर | कांतिलाल शर्मा नालछा की रिपोर्ट : कलेक्टर जिला दण्डाधिकारी, जिलाधार के द्वारा सम्पूर्ण जिला में पेयजल अभावग्रस्त क्षेत्र घोषित, नलकूप खनन पर प्रतिबंध | कांतिलाल शर्मा नालछा की रिपोर्ट : नालछा में दीपोत्सव की धूम, बाजारों में रौनक, आतिशबाजी और मिठाई की दुकानों पर उमड़ी भीड़ | राजेन्द्र देवराय प्रधान संपादक : अंजड़ पुलिस का अवैध फटाका संग्रहण करने वाले व्यापारियों के विरुद्ध बड़ा एक्शन | राजेन्द्र देवराय प्रधान संपादक : अंजड़ नगरी माता मंदिर में मांगलिक भवन निर्माण हेतु मुख्यमंत्री ने स्वीकृत किए 20 लाख रुपये | कांतिलाल शर्मा नालछा की रिपोर्ट : मध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर विकासखण्ड समन्वयक सचिन त्रिवेदी सम्मानित | राजेन्द्र देवराय प्रधान संपादक : पानसेमल में खाद्य प्रतिष्ठानों का सघन निरीक्षण, विभिन्न खाद्य पदार्थों के नमूने लिए एवं अनियमितताओं पर स्पॉट फाइन लगाया | कांतिलाल शर्मा नालछा की रिपोर्ट : अनुशासन और एकरूपता का संदेश लेकर नालछा की सड़कों पर निकला आर एस एस का भव्य पथ संचलन | सन्नी माली संपादक : धार जिले के धर्मपुरी में जूनियर कन्या छात्रावास की अधीक्षिकाके साथ मारपीट थाने पहुंचा मामला | राजेन्द्र देवराय प्रधान संपादक : वरला बोर पड़वा के खेत में लहलहा रही थी गांजे की अवैध फसल, बड़वानी पुलिस ने ड्रोन से खोज निकाले 1,716 पौधे बड़ीकार्यवाही | कांतिलाल शर्मा नालछा की रिपोर्ट : नालछा 64 योगिनी मंदिर में 11 गांवों की भजन मंडलियों ने एक मंच पर बांधा समां, देर रात तक गूंजे भक्ति के स्वर | कांतिलाल शर्मा नालछा की रिपोर्ट : कलेक्टर जिला दण्डाधिकारी, जिलाधार के द्वारा सम्पूर्ण जिला में पेयजल अभावग्रस्त क्षेत्र घोषित, नलकूप खनन पर प्रतिबंध |

: बड़वानी:- भारतीय जनता पार्टी का स्थापना दिवस रविवार को जिला भाजपा कार्यालय पर हर्षोउल्लास व उमंग के साथ मनाया गया

बड़वानी:- भारतीय जनता पार्टी का स्थापना दिवस रविवार को जिला भाजपा कार्यालय पर हर्षोउल्लास व उमंग के साथ मनाया गया
Share:
बड़वानी:- भारतीय जनता पार्टी का स्थापना दिवस रविवार को जिला भाजपा कार्यालय पर हर्षोउल्लास व उमंग के साथ मनाया गया। स्थापना दिवस के अवसर पर भाजपा जिला कार्यालय पर जिला अध्यक्ष अजय यादव ने भाजपा का झंडा फहराया। इस अवसर पर खरगौन-बड़वानी लोकसभा सांसद गजेंद्र सिंह पटेल, राज्यसभा सांसद डॉ. सुमेरसिंह सोलंकी, पूर्व कैबिनेट मंत्री प्रेम सिंह पटेल व भाजपा के वरिष्ठ नेता व पूर्व जिला अध्यक्ष सोहन माहेश्वरी अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। जिला मीडिया प्रभारी सुनील भावसार ने बताया कि इस अवसर पर भाजपा कार्यालय में भाजपा के इतिहास पर एक प्रदर्शनी का आयोजन किया गया जिसका अतिथियो ने फीता काट कर शुभारम्भ कर प्रदर्शनी का अवलोकन किया। झंडा फहराने के बाद भाजपा जिला कार्यालय पर भीषण गर्मी को देखते हुए आमजनो के लिए शुद्ध पेयजल की प्याऊ का भी शुभारम्भ किया। अतिथियो ने भारत माता, पण्डित दीनदयाल उपाध्याय व डॉक्टर श्यामाप्रसाद मुखर्जी के चित्र का पूजन अर्चन कर दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस अवसर पर भाजपा के वरिष्ठ सोहन माहेश्वरी ने भाजपा के इतिहास पर प्रकाश डालते हुए कहा कि भाजपा एक राष्ट्रवादी राजनीति दल है जो भारत को एक सदृढ़, समृद्ध एवं शक्तिशाली राष्ट्र के रूप में विश्व पटल पर स्थापित करने के लिए कृत संकल्पित है। भारत को एक समर्थ राष्ट्र बनाने के लक्ष्य के साथ भाजपा का गठन 6 अप्रैल 1980 को नई दिल्ली के कोटला मैदान में आयोजित कार्यकर्ता अधिवेशन में किया गया। भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी व लाल कृष्ण आडवाणी से लेकर आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तक भाजपा पार्टी ने कई उतार चढ़ाव देखे व कार्यकर्ताओं की मेहनत व शीर्ष नेतृत्व के कुशल नेतृत्व के चलते आज भाजपा विश्व की सबसे बड़ी पार्टी के रूप में विद्यमान है। आगे उन्हेंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आज पूरे विश्व मे भारत का मान सम्मान बढ़ा है व भारत एक मजबूत एवं विकसित राष्ट्र की श्रेणी में निरंतर अग्रसर है। भाजपा हि एक मात्र ऐसी पार्टी है जो सिर्फ सत्ता हासिल करने के लिए नही बल्कि देश सेवा के लिए प्रतिबद्ध है ओर आज प्रदेश तथा केंद्र की भाजपा सरकारो द्वारा कई जनहितैषी योजनाए चलाकर जरूरतमंदों तक लाभ पहुचाया जा रहा है तथा देश व प्रदेश निरंतर प्रगति की राह पर आगे बढ़ रहे है। सभी बूथों पर मनाया स्थापना दिवस:- जिला अध्यक्ष अजय यादव ने बताया कि प्रदेश संगठन से प्राप्त निर्देशानुसार भाजपा का स्थापना दिवस जिले भर में सभी बूथों पर मनाया गया व सैकड़ो कार्यकर्ताओ ने अपने-अपने घरों पर भाजपा का झंडा फहराया। इस दौरान स्थापना दिवस के जिला प्रभारी विक्रम चौहान, नगर पालिका अध्यक्ष अश्विनी निक्कू चौहान, अजा मोर्चा प्रदेश मंत्री भगवती प्रसाद शिंदे व सुभाष जोशी मंचासीन रहे। कार्यक्रम का संचालन विक्रम चौहान एवं आभार नगर अध्यक्ष शुभम पांडे ने व्यक्त किया। इस अवसर पर भाजपा के जिला पदाधिकारीगण व शहर के अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे। स्थापना दिवस के अवसर पर भाजपा कार्यालय को दुल्हन की तरह सजाया गया व पूरे कार्यालय पर आकर्षक विद्युतसज्ज़ा कर भाजपा के झंडों से सजाया गया।

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement