Rajendra Devray / Wed, Jun 25, 2025 / Post views : 252



*
बड़वानी:- 24 जून, 1975 को सुप्रीम कोर्ट में इंदिरा गांधी की सरकार को अनुमति, संसदीय विशेषाधिकार छिने। उस समय तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने अपनी सरकार व सत्ता बचाने के लिए 25 जून, 1975 को तत्कालीन राष्ट्रपति से हस्ताक्षर करवाकर कोर्ट के आदेश की अवेहलना कर रातोरात आपातकाल की घोषणा कर संविधान की हत्या कर एक काले अध्याय की शुरुआत करि।
कांग्रेस का लोकतंत्र में विश्वास तब तक है जब वह सत्ता में होती है जब वह सत्ता से बाहर होती है तो लोकतंत्र की धज्जियां उड़ाने से भी नही चूकती है। उक्त बात जिला भाजपा कार्यालय पर कांग्रेस द्वारा लगाए गए आपातकाल के काले अध्याय के 50 वर्ष पूर्ण के अवसर पर आयोजित एक संगोष्ठी में युवा आयोग के पूर्व अध्यक्ष निशांत खरे ने बतौर मुख्य वक्ता के रूप में कही। आगे उन्होंने कहा कि आपातकाल के लगाने का बाद इंदिरा गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस सरकार ने सैकड़ो बार संविधान को बदला तथा अपने अनुकूल कानून बनाये और उन कानूनों को देश पर थोपा और आज कांग्रेस संविधान बदलने का झूठा प्रचार कर रही है तथा उन्होंने आपातकाल में दी गई यातनाओं का जिक्र भी किया।
जिला मीडिया प्रभारी सुनील भावसार ने बताया कि जिला भाजपा कार्यालय पर आयोजित संगोष्ठी कार्यक्रम से पूर्व 1975 में लगाये आपातकाल पर भव्य प्रदर्शनी का शुभारंभ अतिथियो द्वारा किया गया तथा भारतमाता, पण्डित दीनदयाल उपाध्याय व डॉक्टर श्यामाप्रसाद मुखर्जी के चित्र का पूजन किया तथा दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
जिला अध्यक्ष अजय यादव ने स्वागत भाषण देते हुए उन्होंने हमारे पितृ पुरुषो व मीसाबंदियों के कार्यो को आगे बढाने की बात कहते कही तथा कार्यकर्ताओ को उनके पदचिन्हों पर चलने का आवाहन किया।
कार्यक्रम के मुख्यातिथि रहे इंदौर के लोकतंत्र सेनानी गिरीशचन्द्र शर्मा ने आपातकाल में दी गई यतनाओं व इस काले अध्याय के बारे में सिलसिलेवार सुनाया व कहा की आज पार्टी जिस स्थान पर खड़ी है वो मीसाबंदियों के त्याग और बलिदान की देन है।
अतिथि के रूप उपस्थित लोकसभा सांसद गजेंद्र सिंह पटेल ने कहा कि आपातकाल का जो दंश व यातनाए हमारे कार्यकर्ताओ ने झेली उसका वर्णन करना मुश्किल है।
वही कार्यक्रम के जिला संयोजक ओमप्रकाश खंडेलवाल ने कार्यक्रम की भूमिका के बारे में विस्तृत से बताते हुए कांग्रेस के इस घृणित कार्य को आमजनता के बीच ले जाने का आवाहन किया।
इस दौरान लोकतंत्र सेनानी सोहन माहेश्वरी व शिखरचंद जैन ने भी सम्बोधित करते हुए अपने-अपने संस्मरण सुनाए।
*पत्रकार वार्ता का हुआ आयोजन:-*
कार्यक्रम से पूर्व निशांत खरे द्वारा आपातकाल के काले अध्याय पर एक पत्रकार वार्ता को भी सम्बोधित किया तथा आपातकाल के काले अध्याय पर विस्तृत से जानकारी दी व कहा कि आज जरूरी है कि कांग्रेस द्वारा लगाए आपातकाल की विभीषिका को आमजन जाने व समझे। पत्रकार वार्ता में जिला अध्यक्ष अजय यादव, सांसद गजेंद्र सिंह पटेल, संयोजक ओमप्रकाश खंडेलवाल, कमलनयन इंगले, लोकेश शुक्ला, मीडिया प्रभारी सुनील भावसार आदि मौजूद रहे।
*डाक्युमेंट्री फ़िल्म दिखाई:-*
इस अवसर पर भाजपा कार्यालय के सभागृह में एलईडी पर आपातकाल पर एक डाक्युमेंट्री फ़िल्म भी दिखाई गई ।
*लोकतंत्र सेनानियों का किया सम्मान:-* इस दौरान जिले के सभी मीसाबंदियों नारायणसिंह गांधी, सोहन माहेश्वरी, शिखरचंद जैन, भेरूलाल मारू, कांतिलाल जैन, सुरेश जैन, राधेश्याम अग्रवाल, बंटी हुकुमचंद बंसल, हितेंद्र रजनीकांत हरसोला आदि का अतिथियो ने साल एवं श्रीफल भेंट कर उनका सम्मान किया।
यह रहे मंचासीन:-
इस दौरान पूर्व कैबिनेट मंत्री प्रेमसिंह पटेल, जिला पंचायत अध्यक्ष बलवन्त सिंह पटेल, कार्यक्रम के सहसंयोजक कमलनयन इंगले, सदस्य लोकेंद्र शुक्ला सहित जिले के मीसाबंदी आदि मंचासीन रहे।
इस अवसर पर जिले के पदाधिकारीगण, सभी मण्डल अध्यक्ष, सभी मोर्चा जिला अध्यक्ष सहित सैकड़ो भाजपा कार्यकर्ता व गणमान्यजन मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन