: बड़वानी पुलिस थाना पाटी,आपदा मित्र की बैठक संपन्न आपदा की संभावना एव स्थिति में क्या करे बचाव एव सुझाव पर चर्चा की गई पुलिस प्रशासन हमेशा आमजनता के साथ खड़ा है
Rajendra Devray
/
Tue, Aug 6, 2024
/
Post views : 310
पुलिस थाना पाटी,आपदा मित्र की बैठक संपन्न आपदा की संभावना एव स्थिति में क्या करे बचाव एव सुझाव पर चर्चा की गई पुलिस प्रशासन हमेशा आमजनता के साथ खड़ा है
*थाना-पाटी पुलिस द्वारा नर्मदा नदी पर स्थित सरदार सरोवर डेम बैक वाटर प्रभावित ग्रामीणों एवं आपदा मित्र की बैठक आयोजित कर दिये आवश्यक दिशा-निर्देश*
वर्तमान में मौसम विभाग द्वारा मध्यप्रदेश के कई जिलों में बारिश होने की संभावना जताकर अलग-अलग जिलों में अलर्ट जारी किये जाते है इसी परिप्रेक्ष्य में पुलिस अधीक्षक बड़वानी, श्री पुनीत गेहलोद, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अनिल पाटीदार, और अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) अनुभाग बड़वानी श्री दिनेशसिंह चौहान के निर्देशानुसार उप निरीक्षक रोहित पाटीदार द्वारा बीट अधिकारियों और कर्मचारियों को ब्रीफ किया गया। ग्रामीणों को सलाह दी गई कि बैक वाटर के पानी बढ़ने पर वे समुचित स्थान पर रहें और उन स्थानों से दूर रहें जहां पानी अधिक एकत्र होता है या बहता है।
इस बैठक में पुलिस आपदा मित्र और पुलिस सहयोगी व्यक्तियों ने भाग लिया और नदी-नाले जहां छोटे पाइप पुलिया और रपट बने हैं, वहां पानी के बहाव को लेकर सजगता बरतने और आम जनता को जागरूक करने के विषय में चर्चा की। पुलिस थाना पाटी, पुलिस अधीक्षक महोदय के निर्देशन में बाढ़ और बैक वाटर से प्रभावित ग्रामीणों की मदद के लिए तत्पर है।