धरमपुरी में सफाई व्यवस्था हुई ठप,नगर परिषद सफाईकर्मी दूसरे दिन भी रहे हड़ताल पर व्यापारी परेशान
धार जिले के धरमपुरी में 8,9 महीने से वेतन न मिलने से परेशान सफाईकर्मियों अपने काम का बहिष्कार कर नगर परिषद परिसर में शुक्रवार से हड़ताल पर बैठ गए जो दिनांक 5 जुलाई शनिवार 11:35 बजे तक हड़ताल पर बैठे रहे जिसके चलते नगर में दूसरे दिन भी सफाई नहीं हो पाई जिसके कारण जगह जगह कचरे के ढेर नजर आए घरों ओर दुकानों के सामने लगे कचरे के ढेर के कारण आमजन ओर व्यापारी परेशान दिखे इस संबंध में मुख्य नगर पालिका अधिकारी बलराम भूरे ने फोन पर बताया कि स्थाई कर्मचारियों को 3 महीने का वेतन देने को तैयार है,लेकिन सफाई कर्मचारी 6 महीने के वेतन की एक साथ मांग कर रहे है जो फिलहाल संभव नहीं है आगे कहा कि बातचीत से समाधान निकालने का प्रयास किया जा रहा है।