Rajendra Devray / Tue, Apr 22, 2025 / Post views : 256
कुक्षी : संविदा स्वास्थ्य कर्मचारी मध्यप्रदेश के आव्हान पर आज सम्पूर्ण मध्यप्रदेश के 32000 कर्मचारी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए जिससे स्वास्थ्य सेवाएं ठप्प हो गयी है ज्ञात होवे तत्कालीन मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा 04-07-2023 को भोपाल में संविदा महापंचायत आहूत की गई थी। जिसमे संविदा कर्मचारियों के भविष्य निर्धारण हेतु अनेको घोषणाये की गई थी किन्तु राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन द्वारा उन घोषणाओं पर विचार नही किया गया। जिससे संविदा स्वास्थ्य कर्मचारियों में रोष व्याप्त है संविदा कर्मचारी संघ के श्री सौरभ तिवारी द्वारा जानकारी देते हुवे बताया गया कि जब तक शासन-प्रशासन हमारी मांगे पूर्ण नही करेंगे तब तक ये हड़ताल चलती रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन