Rajendra Devray / Sat, Aug 23, 2025 / Post views : 284
नालछा शासकीय एकीकृत माध्यमिक विद्यालय लुनेरा विकासखंड नालछा में शासन की योजना अनुसार विद्यालय में साइकिल वितरण का कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें मुख्य अतिथि धरमपुरी विधान सभा के लोकप्रिय विधायक श्री कालू सिंह जी ठाकुर के द्वारा शासन की महत्वपूर्ण योजना के तहत छात्र एवं-छात्राओं को सायकिलो का विवरण किया गया। साइकिलों के प्राप्त होने से छात्राओं में एवं छात्रों में खुशी की लहर दौड़ गई विधायक श्री ठाकुर द्वारा अपने उद्बोधन में कहां की भारतीय जनता पार्टी की सरकार शिक्षा के प्रति जागरुक है ग्रामीणों में बच्चों को स्कूल जाने आने में आसुविधा न हो इसलिए साइकिलों का वितरण किया जाता है बच्चे पढ़ाई पर विशेष ध्यान देवें अपना भविष्य उज्जवल करें माता-पिता की अपेक्षाएं पूर्ण करें
कार्यक्रम के दौरान विधायक महोदय ने विद्यालय की बाउंड्रीवाल एवं शौचालय निर्माण विधायक निधि से घोषणा की गई ।शाला मे दो सौगात मिलने पर शाला के बच्चो,शिक्षिको एवं ग्रामीणो मे खुशी की लहर दौड़ गई। कार्यक्रम मे डाँ महेश यादव विधायक प्रतिनिधि , एवं शाला के शिक्षक गण श्रीमती विमला का संचालन विजय सिंह निंगवाल शिक्षक ने किया और आभार शाला प्रधान श्री कनीराम फुल फकीर ने माना ।
उक्त जानकारी विधायक प्रतिनिधि मीडिया प्रभारी कांतिलाल शर्मा द्वारा दी गई |
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन