Rajendra Devray / Tue, Sep 30, 2025 / Post views : 316
आवेदक श्री कृष्ण कुमार डांगी, एडवोकेट, निवासी, ग्रेटर ब्रजेश्वरी,इंदौर
आरोपी 1. श्री दया राम निगम, नायब तहसीलदार, तहसील खुड़ैल जिला इंदौर 2. श्री नरेंद्र नरवरिया, निलंबित सहायक ग्रेड 3, वर्तमान अटैच तहसील कनाडिया रिश्वत राशि 50,000 इंदौर आवेदक एडवोकेट कृष्ण कांत दांगी ने पुलिस अधीक्षक लोकायुक्त इंदौर श्री राजेश सहाय को आवेदन किया कि उसकी विधवा बुआ भगवंतिबाई, निवासी ग्राम खराडीया की भूमि के नामांतरण हेतु बाबू नरेंद्र नरवरिया द्वारा नायब तहसीलदार खुड़ैल दयाराम निगम के साथ मिलकर 50,000/- रुपए रिश्वत मांगी जा रही है। सत्यापन कराया तो शिकायत सही पाई गई। आज दिनांक 30/9/25 को आवेदक से रिश्वत राशि लेना तय हुआ। और आवेदक को रिश्वत राशि लेकर तहसील खुड़ैल कार्यालय बुलाया। ट्रैप दल गठित कर ट्रैप प्लान किया गया जोतहसील कार्यालय में निलंबित सहायक ग्रेड 3 नरेंद्र नरवरिया ने आवेदक से रिश्वत राशि अपने टेबल की दराज में रखवा ली।रिश्वत राशि लेते ही आसपास तैनात लोकायुक्त दल ने आरोपी बाबू को पकड़ लिया। आरोपी गण के विरुद्ध भ्रष्टाचार निवारण संशोधन अधिनियम 2018 की धारा 7,61(2) के अंतर्गत कार्यवाही जारी है। ट्रेपदल - डीएसपी सुनील तालान,निरीक्षक आशुतोष मिठास, स ऊ नि रहीम खान, प्रधान आरक्षक प्रमोद यादव, आरक्षक गण आदित्य भदौरिया, राकेश मिश्रा, आशीष नायडू, आशीष आर्य, शैलेन्द्र बघेल और वाहन चालक शेरसिंह ठाकुर।विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन