धार पुलिस अधीक्षक श्री मनोज कुमार सिंह के मार्गदर्शन में धार पुलिस द्वारा विगत 02 माह में थाना कोतवाली क्षेत्रांतर्गत घटित हुई चेन स्नैचिंग की घटनाओं का किया पर्दाफाश, आरोपी ने पूछतांछ में थाना कोतवाली की 02 अन्य चेन स्नैचिंग की वारदात करना कबूला।
टीम द्वारा आरोपी के कब्जे से 01 सोने का पेंडल मय 10 मोती व 01 मोटर सायकल कुल मश्रुका कीमती 1,20,000/- रुपये का बरामद किया।
थाना कोतवाली क्षेत्रांतर्गत विगत 02 माह में घटित हो रही चेन स्नैचिंग की घटनाओं में संलिप्त 01 आरोपी को किया गिरफ्तार।
आरोपी व्दारा सुनसान जगहों पर महिलाओं को अकेला पाकर दिया जा रहा था घटनाओं को अंजाम।
आरोपी से पुछताछ करने पर थाना कोतवाली क्षेत्रान्तर्गत 02 अन्य घटनाओं को घटित करना कबुल किया।
आरोपी के कब्जे से झपटमारी छिना 01 सोने का पेन्डल मय 10 मोती व घटना में उपयोग की जा रही मोटर सायकल की गई जप्त।
आरोपी से जिले के अन्य अपराधो के संबंध में पुछताछ जारी हैं।
विगत दिनों थाना कोतवाली क्षेत्रान्तर्गत घटित चोरी व चेन स्नैचिंग की घटना को पुलिस अधीक्षक धार श्री मनोज कुमार सिंह द्वारा गंभीरता से लेते हुए पुलिस पट्रोलिंग बढाई गई, व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक धार श्री इन्द्रजीत बाकलवार के मार्गदर्शन में चेन स्नैचिंग करने वाले गिरोह की शीघ्र पतारसी व गिरफ्तारी करने हेतु नगर पुलिस अधीक्षक धार श्री रविन्द्र वास्कले, थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक समीर पाटीदार व सायबर शाखा प्रभारी प्रशांत गुंजाल को आवश्यक दिशा-निर्देश देकर उचित कार्यवाही हेतु लगाया गया था।
पुलिस कप्तान से प्राप्त दिशा-निर्देश के परिपालन में नगर पुलिस अधीक्षक श्री रविन्द्र वास्कले के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी कोतवाली व सायबर शाखा प्रभारी व उनकी टीम व्दारा संयुक्त कार्यवाही करते हुए थाना कोतवाली क्षेत्रान्तर्गत लगातार भ्रमण कर संदिग्धों की तलाश की। तथा विगत दिनों कोतवाली क्षेत्र में चेन स्नैचिंग की घटित तीनों वारदातो में घटना स्थल व आसपास के गली-मोहल्लों के करीब 55-60 कैमरो के विडियो फुटेज, तकनीकी साक्ष्य एवं आसूचना संकलन से ग्राम खुटपला थाना राजोद हाल मुकाम हैप्पी विला कालोनी धार के रहने वाले रुद्राक्ष को पुछताछ हेतु हिरासत में लिया।
पुलिस टीम व्दारा हिरासत में लिए गए संदेही रुद्राक्ष से हिकमत-अमली से पुछताछ करने पर दिनांक 30.09.2024 को फरियादी अनिता पति अशोक सारंगे निवासी नीम चौक गौतमपुर जिला इंदौर के साथ रात्रि करीबन 21.30 बजे लालबाग प्रेस क्लब के सामने पैदल-पैदल जाने के दौरान गले में पहने सोने का मंगलसुत्र मय मोती के झपट्टा मारकर छिन्ना कबुला गया। आरोपी से छिना गया मंगलसुत्र मय पेन्डल व 10 मोती व घटना में उपयोग की गई मोटर सायकल सहित कुल मश्रुका 1,20,000/-रु का जप्त किया गया।
आरोपी व्दारा उक्त घटना के अतिरिक्त थाना कोतवाली क्षेत्रान्तर्गत घटित की गई 02 अन्य घटनाओं को कबूल किया गया जिसका विवरण इस प्रकार है।
1. दिनांक 16.10.2024 को फरियादी ममता पति विनोद ग्रेवाल उम्र 24 वर्ष निवासी आयुर्वेदिक हास्पिटल के पीछे सुन्दरवन कालोनी धार ने रिपोर्ट लिखाई थी कि त्रिमुर्ति गोल चक्कर के पास बाफना सेव वाले की दुकान के पास अज्ञात बदमाश व्दारा गले से सोने का मंगलसुत्र का पेन्डल व 06 मोती झपटकर छिनकर भाग जाना बताया गया। जिस पर थाना कोतवाली धार पर अज्ञात आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 545/24 धारा 304 बीएऩएस का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
2. दिनांक 16.11.2024 को फरियादी कोमल पिता नरेन्द्र सिसौदिया उम्र 49 वर्ष निवासी तिरुपति नगर धार व्दारा रिपोर्ट लिखाई गई कि अज्ञात बदमाश व्दारा ठक्कर छात्रावास के पास गले से सोने का मंगलसुत्र का पेन्डल मय 32 मोती झपटकर छिनकर भाग जाना बताया गया। जिस पर थाना कोतवाली धार पर अज्ञात आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 603/24 धारा 304 बीएऩएस का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
गिरफ्तार आरोपियो के नाम
1.रुद्राक्ष पिता श्याम योगी जाति नाथ उम्र 20 वर्ष निवासी ग्राम खुटपला थाना राजोद जिला धार हाल मुकाम हैप्पी विला कालोनी धार जिला धार
जप्त मश्रुका
1.एक सोने का पेन्डल व 10 मोतीकुल मश्रुका कीमती 1,20,000/- रुपये
2.मोटर सायकल क्रमांक MP-13-JG-5381
सराहनीय कार्य:- उक्त कार्यवाही में थाना कोतवाली प्रभारी इन्चार्ज उनि अशोक लहरी, उनि अमरसिंह वाकले, सउनि गजेन्द्र चौहान व सायबर शाखा प्रभारी उनि प्रशांत गुंजाल, सउनि रामसिंह गौर, प्रआर. मुकेश डावर, प्रआर.राजेश चौहान, प्रआर. विजय सिंह भाटी, प्रआर. बलराम भंवर, आर. रोहित नरगावे, आर. भानुप्रताप सिंह, आर. प्रशांत सिंह चौहान, आर. तरुण, आर. शुभम, प्रआर.सुनिल, प्रआर.अरविन्द चौहान,आर.शुभम जादौन, आर.प्रभु, आर.अमित, आर.देवेन्द्र का विशेष योगदान रहा है।