*एसपी ने ली सूचना संकलन करने वाले पुलिस अधिकारियों/कर्मचारियों की बैठक*
*सोशल मीडिया मॉनिटरिंग के संबंध में भोपाल से प्रशिक्षण प्राप्त डी.एस.पी. अजाक श्री जितेन्द्र भास्कर ने दिया प्रशिक्षण*
आज दिनांक 02.10.2024 को पुलिस अधीक्षक बडवानी, श्री पुनीत गेहलोद द्वारा आसूचना संकलन करने वाले कर्मचारियों की बैठक पुलिस अधीक्षक कार्यालय बड़वानी पुलिस सभा गृह में ली गई। महिला एवं बच्चियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए एवं असामाजिक तत्वों पर पैनी नजर रखने हेतु सोशल मीडिया मॉनिटरिंग करने के संबंध में भोपाल से प्रशिक्षण प्राप्त डीएसपी अजाक श्री जितेन्द्र भास्कर ने जिले के समस्त थानों में आसूचना संकलन का कार्य करने वाले पुलिस अधिकारियों/कर्मचारियों को सोशल मीडिया पर नजर रखनें के संबंध में प्रशिक्षित किया।
मीटिंग में पुलिस अधीक्षक द्वारा विशेष तौर पर नवरात्रि , दुर्गा प्रतिमा विसर्जन, दशहरा, दिपावली को लेकर विशेष निर्देश दिये गये। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म जैसे इंटाग्राम, फेसबुक, व्हाटसेप पर सतत निगरानी रखी जाने, आपत्ति जनक पोस्ट प्राप्त होने पर तत्काल वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराने, गरबा आयोजन स्थलों एंव ऐसे मार्गों जहां से गरबा हेतु बालिकाओं/महिलाओं का आवागमन अधिक रहता है। ऐसे स्थानों/मार्गों को चिन्हित कर फिक्स पाईंट लगाया जाकर असामाजिक तत्वों पर कडी निगाह रखने हेतु निर्देशित किया जिससे महिलाएं/बालिकाएं निर्भिक होकर नवरात्रि पर्व मना पाए।
मीटिंग में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अनिल पाटीदर, डी.एस.पी. अजाक श्री जितेन्द्रसिंह भास्कर, डी.एस.बी. प्रभारी निरीक्षक श्रीमती रेखा वास्के, डी.सी.बी. शाखा प्रभारी सउनि श्री असद खान एवं समस्त थानों के आसूचना संकलन अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित रहें।