बरगी बांध के गेट खोलने से 10 फिट जल स्तर में होगी वर्द्धि बड़वानी जिले में नर्मदा तट के क्षेत्रों में अलर्ट
मध्य प्रदेश के अधिकतर क्षेत्रों में हो रही तेज बारिश के चलते बरगी बांध के गेट खोलने का प्रशासन को निर्णय लेना पड़ा बरगी बांध के गेट खुलने से बड़वानी जिले के निचले क्षेत्र के अंदर नर्मदा के दोनों तट पर शासन के द्वारा अलर्ट घोषित किया गया है मुनादी करा करके सूचना भी दी जा रही है संचार के माध्यम से भी पुलिस तंत्र इस बात की सूचना दे रहा है की नदी के किनारे आने वाले 6 घंटे के अंदर कोई भी नहीं जाए कभी भी पानी बड़ सकता है
आज दिनांक 28/7/24 प्रात: 9 बजे बरगी बांध का जलस्तर 418.15m हो गया है ,उपयोगी जल capacity 1983 mcm है, जो 62% होती है ।
कल 29/7/24 बान्ध का जलस्तर दोपहर तक लगभग 419m तक पहुंच जायेगा। जो निर्धारित स्तर से ऊपर है।बान्ध में 2144 घन मीटर/ सेकण्ड जल की आवक हो रही है।
अत: कल 29/7/24 दोपहर 1 बजे 7 गेट औसत उंचाई 1.07m खोले जाएंगे जिससे 1007 घन मी0 (35562 घन फुट)/सेकण्ड जल की निकासी की जायेगी जिससे माँ नर्मदा के जलस्तर में 8 से 10 फुट की बढ़ोतरी होगी।
सर्वसाधरण से नर्मदा तट से दूरी बनाए रखने का अनुरोध किया गया है। उपरोक्त जनाकारी
ए.के सूरे,कार्यपालन यंत्री
बरगी बान्ध के द्वारा जारी की गयी है