Rajendra Devray / Sat, Sep 27, 2025 / Post views : 323


दिनांक 18/09/2025 बुधवार से स्वामी अमूर्तानन्द शासकीय महाविद्यालय अंजड़ में कार्यशाला आयोजित हुआ जो 10 दिवस तक चलेगा। सेडमेप के जिला समन्वयक श्री अरविन्द चौहान के अनुसार यह प्रशिक्षण अभियान संपूर्ण जिले के चिन्हित महाविद्यालयो में विविध प्रकार के कार्यक्रम संचालित हो रहे है जिसका लाभ महाविद्यालय के विद्यार्थी उठा रहें हैं। स्व-रोजगार उन्मुखीकरण की दिशा में सेडमैप द्वारा अंजड़ महाविद्यालय में आयोजित (1) कंप्यूटर टाइपिंग (2) वूमेन एवं हेल्थ हाइजिंग अवरनेस (महिला स्वास्थ्य एवं स्वच्छता) पर कार्यशाला में दो प्रशिक्षण पाठ्यक्रम हेतु छात्राओं को शुभकामनाएं देते हुए आयोजित पाठ्यक्रम प्रशिक्षण उपरांत प्रमाण पदेने की बात कही। दस दिवसीय कार्यशाला प्रशिक्षण में कृषि विज्ञान केन्द्र आके कृषि वैज्ञानिक डॉ एस के बड़ौदिया , महिला एवं बाल विकास विभाग से शैलेश बैरागी , उज्जैन से श्रीमती कल्पना चौहान जिन्होंने और आयुर्वेद के बारे में विद्यार्थियों को बताया, डॉ अवंतिका पाटीदार ,कु.सिमरन चितावले,कु.रिंकु चौहान,कु.दीपिका शर्मा, रविन्द्र खांडेकर,माधव पाटीदार ने महिला स्वास्थ्य एवं स्वच्छता पर कार्यशाला में प्रशिक्षण दिया। कंप्यूटर में बंसंत गोले व मनोज जोशी ने कंप्यूटर का प्रशिक्षण दिया जिसे बड़ी गंभीरता एवं धीरजता से कार्यशाला में मार्गदर्शन एवं प्रशिक्षण प्राप्त किया। प्रशिक्षण कार्यशाला में नोडल अधिकारी डॉ एम एस मोरी,प्रशासनिक अधिकारी प्रोफेसर सुभाष सोलंकी, प्रोफेसर सोनी सोलंकी, डॉ आरती पंवार,व प्रोफेसर रोहित राठौड़ , प्रोफेसर विजय सोनगडे डॉ रूपाली खण्डेलवाल,प्रोफेसर रवि नायक , प्रोफेसर दिव्या भायल प्रोफेसर राजेश्वरी गेहलोत , ओश्वी भटोरे, पल्लवी चौहान उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन