कुक्षी के 11 युवाओं के द्वारा निकाली कुक्षी तहसील में पहली डाक कावड़ यात्राकुक्षी श्रावण माह के पावन महीने में बाबा भोले के भक्तों द्वारा माँ नर्मदा के पावन तट कोटेश्वर से बड़केश्वर महादेव के लिए निकली डाक कावड़ यात्रा में कुक्षी नगर के 11 युवाओं द्वारा माँ नर्मदा के पावन जल को डाक कावड़ में भरकर बाबा भोलेनाथ के जयकारों के साथ निसरपुर, भंवरिया, सुसारी, कुक्षी होते हुए बड़केश्वर महादेव पहुंचा जहां पर डाक कावड़ियों द्वारा बाबा भोलेनाथ का माँ नर्मदा के पावन जल से अभीषेक पुजन कर इस कावड़ यात्रा का समापन किया गया। डाक कावड़ के 11 कावड़ियों द्वारा इस 33 किमी. की यह डाक कावड़ यात्रा के कावड़ियों द्वारा रिले मैराथन की तरह डाक कावड़ लेकर सतत दौड़ते हुए निर्धारित स्थान कोटेश्वर से बड़केश्वर 2 घंटे 45 मिनट में पहुंचकर कावड़ यात्रा पूरी की गई है।