अंजड़ श्रवण के पवित्र महीने में आज चौथे सोमवार को भारतीय जनता पार्टी के पूर्व जिला अध्यक्ष एव मानव सेवा समिती के अध्यक्ष ओम खंडेलवाल के जन्म दिवस पर एवं भारतीय जनता पार्टी की महिला नेत्री अंजना शरद पटेल के जन्म दिवस पर आज गौशाला के अंदर वृक्षारोपण का कार्यक्रम जेन समाजिक संघटन अंजड़ एव मानव सेवा समिती ने सामूहिक रूप से गौशाला में आज 51 पौधों का रोपण कर दोनो का जन्मदिन मनाया गया
साथ ही स्वर्गीय श्रीमती संतोष शेखरचंद पाटनी की स्मृति में पाटनी परिवार द्वारा निर्मित मुक्तिधाम में श्रीमती संतोष शेखर चंद पाटनी की स्मृति में ओम खंडेलवाल अंजना शरद पटेल एव पाटनी परिवार एव नगर अजड़ के समाज सेवियों भारतीय जैन सामाजिक संगठन अंजड़ एवं मानव सेवा समिति अंजड़ के द्वारा मुक्तिधाम को सुंदर स्वच्छ और हरा भरा बनाने के लिए पौधारोपण का कार्यक्रम किया गया
वही गौशाला में एवं मुक्तिधाम दोनों ही जगह पौधारोपण किया गया इस अवसर पर नगर के प्रबुद्ध जन समाजसेवी राजनीतिक क्षेत्र के सभी व्यक्ति मुस्लिम समाज के सदर अफजल भाई , उद्योगपति जुगल किशोर पाटनी अमित पाटनी सौरभ पाटनी धर्मेंद्र जैन आकाश लुंकड़ गौतम लुंकड़ पीयूष जैन विशाल जिंदल राजेंद्र पाटीदार एवं प्रेस परिषद अंजड़ के समस्त पत्रकार साथी इस कार्यक्रम के अंदर उपस्थित रहे
गौशाला में ओम दादा खंडेलवाल एव अंजना शरद पटेल का जन्मदिन मनाया गया पुष्प हार से सभी ने ओम दादा खंडेलवाल एवं अंजना शरद पटेल का स्वागत किया इसके पश्चात गौशाला में जन्मदिन हर्षोल्लास के साथ मनाया गया वहीं जुगल किशोर पाटनी ने कहा कि हमें बड़ा हर्ष हो रहा है कि आज हमारे नगर अंजड़ के ओम खंडेलवाल जी एवं अंजना शरद पटेल जी दोनों का ही जन्मदिन है और आज दोनों ने ही वृक्षारोपण का कार्यक्रम गौशाला में एवं मुक्तिधाम में किया है नगर हरा-भरा हो स्वच्छ हो सुंदर हो इसी संकल्प को लेकर दोनों ही जगह लगाए गए 51, 51 पौधों में ट्री गार्ड लगाकर उसे सुरक्षित किया गया साथ ही यह व्यवस्था भी की गई है पौधों की उचित देखरेख को और उसे समय-समय पर पानी भी मिलता रहे
वही धर्मेंद्र जैन ने कहा कि पौधे लगाना हमारा उद्देश्य तो है लेकिन इन पौधों को जीवित रखना और इन्हें बड़ा करना ही हमारा उद्देश्य है ताकि पर्यावरण को हरा भरा रखें और हमारे यह संकल्प तभी पूर्ण होगा जब यह पौधे वृक्ष का रूप लेलेंगे
वही मानव सेवा समिति के गौतम जैन ने कहा कि इस प्रकार की गतिविधि हमारी निरंतर जारी है नगर अंजड़ के अंदर कई गरीब और असहाय लोग है उन व्यक्तियों के लिए मानव सेवा समिति प्रतिदिन उनसभी को भोजन उपलब्ध करा रही है और नगर में इस बात की बड़ी चर्चा है कि मानव सेवा समिति के द्वारा ऐसे पीड़ित और असहाय लोगों की सेवा की जा रही है जिन्हें कोई भोजन नहीं देता है समिति प्रतिदिन उन्हें ताज और गर्म भोजन सही समय पर घर घर पहुंचा रही है नगर में इस बात को लेकर मानव सेवा समिति के इस कार्य की सभी जगह प्रशंसा हो रही है उद्योगपति जुगल किशोर पाटनी ने भी मानव सेवा समिति के भोजन वितरण कार्यक्रम की प्रशंसा की है और आशा की की यह व्यवस्था निरन्तर चलती रहना चाहिए ताकि कोई भी असहाय व्यक्ति हमारे नगर अंजड़ में भूखा न रहे है यह एक बहुत अच्छा काम कर रहे हैं इसके लिए मैं मानव सेवा समिती को हृदय से बधाई देता हूं