अंजड़ मानव सेवा समिति के द्वारा आज गुरु पूर्णिमा के पावन पर्व पर स्वास्थ्य शिविर का आयोजन स्थानीय एम एन जिनिंग फैक्ट्री अंजड़ में किया गया मानव सेवा समिति अंजड़ के तत्वाधान में किया गया यह स्वास्थ्य शिविर निशुल्क स्वास्थ्य शिविर सुबह 10 बजे शुरू हुवा जो शायम 5 बजेतक चलेगा इस शिविर में लगभग 1:00 बजे तक 150 से अधिक के मरीज ने अपना पंजीयन करवाया जिसके अंदर हार्ड बीपी शुगर हड्डी रोग महिला विशेषज्ञ एवं अन्य रोगों के विशेषज्ञों के द्वारा यहां पर अपनी सेवाएं दी गई मानव सेवा समिति अंजड़ के द्वारा यह दूसरा शिविर आयोजित किया गया है जिसमें सैकड़ो की संख्या के अंदर रोगियों ने अपने रोगों का परीक्षण करवाया और डॉक्टर से दवाई ली धीरज अस्पताल की ओर से डॉक्टरों की सेवाएं भी निशुल्क है जांच भी निशुल्क है साथ ही धीरज अस्पताल के द्वारा दवाएं भी निशुल्क दी जा रही है मानव सेवा समिति के अध्यक्ष हम खंडेलवाल ने पुलिस पब्लिक न्यूज़ को बताया कि यह हमारा दूसरा स्वास्थ्य शिविर है पिछली बार स्वास्थ्य शिविर के अंदर लगभग 3000 मरीज का इलाज किया गया था मानव सेवा समिति का गठन इसलिए हुआ है की मानवता की सेवा करना है मानव सेवा यह हमारा परम धर्म है मानव सेवा समिति के द्वारा नगर अंजड़ में 50 से अधिक गरीब और निराश्रित व्यक्तियों को टिफिन के माध्यम से भोजन उपलब्ध कराया जा रहा है जो पिछले एक वर्षों से निरंतर जारी है इस अवसर पर मानव सेवा समिति के गौतम लुंकड़ आकाश लुंकड़ धर्मेंद्र जैन विपिन जैन पीयूष जैन आदि मानव सेवा समिति के सभी सदस्य इस कैंप में मौजूद रहे