Rajendra Devray / Sun, May 25, 2025 / Post views : 242





बड़वानी 25 मई 2025/बड़वानी जिले के वर्षगांठ के अवसर पर मनाये जा रहे गौरव महोत्सव के तहत जिला प्रशासन एवं नगर पालिका परिषद बड़वानी के द्वारा रविवार को मां नर्मदा रोहिणी तीर्थ राजघाट तट पर ‘‘ बड़वानी गौरव महोत्सव का शुभारंभ किया गया।
इस दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष श्री बलवंतसिंह पटेल, नगर पालिका परिषद बड़वानी अध्यक्ष प्रतिनिधि व अन्य जनप्रतिनिधिगण एवं एसडीएम बड़वानी श्री भूपेन्द्र रावत, तहसीलदार श्री हितेन्द्र भावसार उपस्थित रहे।
राजघाट पर प्रातः 7 बजे सामूहिक स्वच्छता श्रमदान कर घाट पर साफ-सफाई की गई। इसके पश्चात् पुराने फिल्टर प्लांट स्थित नवनिर्मित मां नर्मदा परिक्रमावासी आश्रम स्थल पर पौधारोपण किया गया। अंत में राजघाट तट पर पूजन-अभिषेक कर मां नर्मदा जी को चुनरी अर्पित की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन