Rajendra Devray / Tue, Jun 10, 2025 / Post views : 277


:- भारतीय जनता पार्टी जुलवानिया मण्डल की कार्यशाला का आयोजन जिला अध्यक्ष अजय यादव के आतिथ्य में तथा मण्डल अध्यक्ष गोलू यादव की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ।
जिला मीडिया प्रभारी सुनील भावसार ने बताया कि जुलवानिया के बसस्टैंड स्थित भाजपा कार्यालय में मंगलवार को मण्डल स्तरीय कार्यशाला सम्पन्न हुई, जिसमे आगामी कार्यक्रमो को लेकर रूपरेखा बनाई गई।
कार्यशाला में पूर्व सांसद सुभाष पटेल, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष अंतर सिंह पटेल, पूर्व सीसीबी उपाध्यक्ष राजेन्द्र भावसार विशेष अतिथि के रूप में मौजूद रहे।
अतिथियो ने भारत माता, पण्डित दीनदयाल उपाध्याय व डॉक्टर श्यामाप्रसाद मुखर्जी के चित्र का पूजन कर दीप प्रज्वलित कर कार्यशाला का शुभारंभ किया।
इस अवसर पर जिला अध्यक्ष अजय यादव ने सम्बोधित करते हुए कहा कि प्रदेश संगठन से प्राप्त दिशा निर्देशानुसार देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के विकसित भारत का अमृकाल- सेवा, सुशासन, गरीब कल्याण के 11 वर्ष सफलता के साथ पूर्ण होने पर जिले भर में कई कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे। आगे उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आज हमारा देश विश्व की चौथी आर्थिक शक्ति के रूप में उभरा है तथा मोदीजी के नेतृत्व में केंद्र व प्रदेश सरकार ने गरीब कल्याण के लिए कई जनहितैषी योजनाए चला कर आमजनो को सीधे लाभ पहुचाया है तथा हमारी भारतीय सेना ने अपना शौर्य व पराक्रम दिखाते हुए ऑपरेश सिंदूर चलाकर आतंकी देश पाकिस्तान के अंदर घुस कर उसके आतंकी ठिकानों को ध्वस्त किया तथा दुश्मन देश को धूल चटाकर उसे पूरे विश्व मे बेनकाब करने का साहसी काम किया यह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदीजी की दृढ़ इच्छा शक्ति का परिणाम है। तथा उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से अमृतकाल को सफल बनाने का आवाहन किया।
इस दौरान पूर्व सांसद सुभाष पटेल, भाजपा नेता अंतर सिंह पटेल व राजेन्द्र भावसार ने भी सम्बोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के सफलतम 11 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर मोदीजी के नेतृत्व में केंद्र सरकार ने कई ऐतिहासिक व साहसिक निर्णय लेकर भारत को नई ऊंचाइयां प्रदान कर देश को गौरवांवित किया, हम सभी को मिलकर उनकी इस उपलब्धि को जन-जन तक पहुचाना है।
मण्डल अध्यक्ष गोलू यादव ने जुलवानिया मण्डल के आगामी कार्यक्रमो की रूपरेखा प्रस्तुत कर मण्डल द्वारा किये गए कार्यो पर विस्तार से प्रकाश डाला।
इस अवसर पर अतिथियो द्वारा नए पदाधिकारियो का भाजपा का अंगवस्त्र भेंट कर उन्हें सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर कैलाश जायसवाल, जितेंद्र खड़की, जितेंद्र यादव, संजय भायल, सचिन शेते, प्रवीण परिहार, संदीप गौरे तथा नवनियुक्त भाजपा पदाधिकारी एवं अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन