थाना राजपुर के लिस्टेड गुंडे ने किया बाउंड ओवर का उल्लंघन अब जमा करने होंगे 1 लाख रुपये या होगी जेल
बड़वानी पुलिस के द्वारा अक्टूबर 2023 से जिले में “ऑपरेशन पवित्र” चलाया जा रहा है जिसके तहत असामाजिक तत्वों एवं आदतन अपराधियों को शांति कायम रखने हेतु अधिक से अधिक राशि से बीएनएसएस के प्रावधानों के तहत बाउंड ओवर किया जा रहा है एवं बाउंड ओवर अवधि में पुनः शांति भंग करने पर धारा 141 बीएनएसएस के तहत प्रभावी कार्रवाई करते हुए आदतन बदमाशों से बॉण्ड राशि भरवाई जा रही है अथवा राशि न भरने पर उन्हें जेल भेजा जा रहा है
इसी अनुक्रम में थाना राजपुर पुलिस ने "ऑपरेशन पवित्र" के तहत बाउंड ओवर शर्तो का उल्लंघन करने वाले गुंडे हिमांशु उर्फ लक्की ठाकुर के विरुद्ध धारा 141 बीएनएसएस की कार्यवाही की है जिससे बाउंड ओवर की एक लाख रुपये की राशि जमा करवाई जायेगी।
आरोपी हिमांशु उर्फ लक्की ठाकुर गुंडा होने से पूर्व के अपराध में धारा 110 दण्ड प्रक्रिया संहिता के तहत कार्यवाही कर इस्तगासा एसडीएम न्यायालय राजपुर पेश किया गया था जहां से एसडीएम राजपुर द्वारा गुंडे को शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए दिनांक 02.04.2024 को धारा 110 द.प्र.स. के तहत एक लाख रुपये की राशि से 06 माह के लिए बाउण्ड ओव्हर किया गया था।
दिनांक 02.08.2024 को गुंडे हिमांशु उर्फ लक्की पिता राजेंद्र बेस जाति ठाकुर निवासी इमलीपुरा राजपुर द्वारा शिवडोला समिति के सदस्यों के साथ शिवडोला में डीजे बजाने की जिद कर झगड़ा करने से गुंडे हिमांशु उर्फ लक्की के विरुद्ध अप.क्र. 372/24 धारा 296, 351(3), 3(5) बीएनएस का अपराध पंजीबद्ध किया गया।
ऑपरेशन पवित्र के तहत उक्त गुंडे हिमांशु उर्फ लक्की ठाकुर द्वारा बाउण्ड ओवर की अवधि में पुनः अपराध करने पर गुंडे के विरुद्ध धारा 141 बीएनएसएस की कार्यवाही कर इस्तगासा माननीय तहसील न्यायालय राजपुर पेश किया गया, जहां बाउंड ओवर की 1,00,000 रुपये की राशि जमा करवाई जायेगी। बाउंड ओवर की राशि जमा नहीं करने पर गुंडा को जेल भेज दिया जायेगा।
थाना प्रभारी निरी विक्रम सिंह बामनिया द्वारा बताया गया कि बाउंड ओवर शर्तों का उल्लंघन करने वाले अनावेदकों के विरुद्ध राजपुर पुलिस की कार्यवाही लगातार जारी रहेगी।
*यहां यह उल्लेखनीय है कि 1 अक्टूबर 2023 से प्रारंभ "ऑपरेशन पवित्र" के तहत आज दिनांक तक कुल 285 लोगों के विरुद्ध धारा 141 बीएनएसएस की कार्यवाही की जाकर कुल 19,00,000/- रुपये की धनराशि वसूल की जा चुकी है एवं कुल 12 बदमाशों को जेल भेजा जा चुका है।*