स्वच्छता पखवाड़े के अंतर्गत मशाल रैली का आयोजन
बड़वानी 30 सितम्बर 2024/ मध्यप्रदेश जनअभियान परिषद पलसूद द्वारा ‘‘ स्वच्छता ही सेवा ‘‘ पखवाड़े के अंतर्गत नगर पलसूद में मशाल रैली का आयोजन किया गया। यह रैली जिला समन्वयक सुश्री ज्योति वर्मा के निर्देशन और विकासखंड समन्वयक श्री रूपेश शर्मा के मार्गदर्शन में संपन्न हुई। रैली नगर के प्रमुख मार्गों से गुजरी, जिसका उद्देश्य स्वच्छता के प्रति जनजागरूकता बढ़ाना और स्वच्छता का महत्व समझाना था ताकि नगर, प्रदेश और देश स्वच्छता की दिशा में आगे बढ़ सकें।
इस रैली में नगर परिषद पलसूद के कर्मचारी गजेन्द्र मांझी, आशुतोष माहेश्वरी, थाना पलसूद से थाना प्रभारी शेरसिंह बघेल, पंकज पुरोहित, समाजसेवी मनीष गुप्ता, नवाकुर संस्था के सेक्टर प्रभारी सायसिंग नरगावें, भाजपा मंडल अध्यक्ष योगेश शर्मा, योगेंद्र कुशवाह, चेतन राठौड़, लोकेश राठौड़, दुर्गेश पांडेय, सुनिल सिसोदिया, बबलू डुडवे सहित नगर के कई गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।
इस अवसर पर उपस्थित जनसमुदाय ने स्वच्छता की शपथ ली और नगर को स्वच्छ रखने के लिए सहयोग करने का संकल्प लिया। जन अभियान परिषद के प्रतिनिधियों ने भी स्वच्छता के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि स्वच्छता केवल व्यक्तिगत जिम्मेदारी नहीं बल्कि सामुदायिक प्रयासों से ही संभव हो सकती है। इस रैली का उद्देश्य न केवल स्वच्छता के प्रति जागरूकता फैलाना था बल्कि समुदाय में एक स्वच्छ और स्वस्थ वातावरण का निर्माण करना भी था।