Rajendra Devray / Wed, Oct 1, 2025 / Post views : 330
मनावर के बालीपुर धाम में शारदीय नवरात्रि के शुभ अवसर पर आई माता जी मन्दिर बालीपुर धाम के कई गरबा पांडालों में माता की आराधना और भक्ति के बाद देर रात तक गुजराती गरबों की धुनों पर, महिलाएं, पुरुष, युवक और युवतियों के साथ ही बच्चे भी कदम से कदम मिलाकर गरबे खेल कर गरबों का खूब आनन्द ले रहे है वही बालीपुर के महाकाल गरबा मित्र मण्डल द्वारा प्रति दिन गरबे के पश्चात महा प्रसादी का आयोजन किया जाता हैं वहीं बालीपुर धाम के महाकाल गरबा मित्र पांडाल में की गई आकर्षक रंग बिरंगी विधुत साज सज्जा से की गई रोशनी भक्तो को अपनी ओर खींच रही है इस मौके पर विधायक मिडिया प्रभारी राजू देवड़ा ने बताया कि प्रति दिन माता जी की आरती परिवार सहीत की जाती हे उसके बाद विशाल गरबा पांडाल में भक्ति भाव से माता जी के गरबे खेले जाते है उसी के साथ महाकाल गरबा मित्र मण्डल द्वारा सभी भक्तों के लिए प्रसादी के रुप मे दूध,साबूदाने की खिचड़ी,चाय का प्रबन्ध किया जाता हैं वही बालीपुर के महाकाल गरबा मित्र मण्डल द्वारा माता जी की आराधना के साथ ही माता के गरबे आनन्द और उत्साह के साथ खेले जा रहे हैं वहीं रात होते ही महाकाल गरबा पांडाल में भक्तों का मेले जैसा जमने लगता है इसके बाद गुजराती वेशभूषा में भक्तों द्वारा माता जी के गुजराती गरबों की धुनों पर भक्ति में डूब कर हर्ष उल्लास के साथ गरबा रास किया जाता है
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन