: मनावर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) मालवा प्रांत के शुजालपुर में 12 से 15 जून तक चले प्रांत अभ्यास वर्ग में मनावर के लवेश संतोष सोनी को लगातार दूसरी बार बड़ी जिम्मेदारी सौंपी गई है।
Rajendra Devray
/
Tue, Jun 17, 2025
/
Post views : 266
सोनी बने लगातार दूसरी बार जिला संयोजक
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) मालवा प्रांत के शुजालपुर में 12 से 15 जून तक चले प्रांत अभ्यास वर्ग में मनावर के लवेश संतोष सोनी को लगातार दूसरी बार बड़ी जिम्मेदारी सौंपी गई है। उन्हें कुक्षी जिले (मनावर धर्मपुरी गंधवानी कुक्षी) का जिला संयोजक नियुक्त किया गया है। लवेश सोनी को यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी प्रांत अध्यक्ष श्री मदन वसुनिया जी द्वारा प्रदान की गई। इस अवसर पर प्रांत मंत्री श्री दर्शन कहार जी ने लवेश को शुभकामनाएं देते हुए उनके सफल कार्यकाल की कामना की। अपनी नई भूमिका में, लवेश अब कुक्षी जिले की छात्र शक्ति का नेतृत्व करेंगे। उनकी नियुक्ति से जिले के छात्र-छात्राओं के मुद्दों को मजबूती से उठाने और उनके हितों के लिए काम करने की उम्मीद है। यह नियुक्ति ABVP में उनके सक्रिय योगदान और छात्र राजनीति में उनके सफल योगदान के लिए की गई है। लवेश सोने की घोषणा पर क्षेत्र के सैकड़ो विद्यार्थियों में खुशी की लहर है।