सोमवार को निकलेगी समरसता संकल्प महा कांवड़ यात्रामनावर ।क्षेत्र में पिछले चौदह वर्षो से पांच किलोमीटर लंबी समरसता संकल्प महा कांवड़ यात्रा निकाली जा रही है। जिसमें लगभग दस हजार कांवड़िएं शामिल हो कर नर्मदा जल से शिवजी का जलाभिषेक करते हैं। इस वर्ष भी श्रावण के तीसरे सोमवार को यह कांवड़ यात्रा नर्मदा किनारे के वराह नगर बड़ा बड़दा से ग्राम हनुमंत्या के हनुमंतेश्वर महादेव मंदिर तक निकलेगी ।इस कांवड़ यात्रा के संयोजक जिला पंचायत सदस्य शिवराम कन्नौज ने बताया कि उन्होंने अपने स्व पिता गोपाल कन्नौज द्वारा स्थापित कांवड़ यात्रा की इस परंपरा को आज भी कायम रखा है। सोमवार 28 जुलाई को निकलने वाली इस कांवड़ यात्रा का उद्देश्य क्षेत्र की सुख, समृद्धि और शांति की कामना करना है। कन्नौज ने बताया कि बड़ा बड़दा से सुबह नर्मदा जल लेकर शाम को हनुमंतेश्वर शिव मंदिर में सभी कांवड़िएं जलाभिषेक करेंगे। महाआरती के बाद भंडारे में प्रसादी का वितरण किया जाएगा। उन्होंने बताया कि कांवड़ यात्रा में बैंड़ बाजें व आदिवासी नर्तक दल के अलावा देवास के भजन गायक विजय चौहान और संस्कृति चौहान द्वारा रास्ते भर चलित भजनों की प्रस्तुति दी जाएगी। कांवड़ियों के लिए जगह-जगह विभिन्न संस्थाओं द्वारा जलपान और फरियाल की व्यवस्था भी रखी गई है।