Rajendra Devray / Thu, Oct 9, 2025 / Post views : 329


108 के पायलट करीम खान और ईएमटी अंकित डावर ने इस दुर्घटना की सूचना मिलते ही घटना स्थल पर पहुंच कर बुजुर्ग 52 वर्षीय रमेश पिता खेमा निवासी मनावर को अस्पताल ले गए। जहां प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर रूप से घायल रमेश को डॉक्टर ने बड़वानी रेफर कर दिया। गौरतलब है कि सीमेंट के ट्रालों के कारण नगर के तीनों प्रमुख मार्गो पर जहां रोज जाम की स्थिति पैदा हो जाती है, वहीं कई बार यहां गंभीर हादसे भी हो चुके हैं। विधायक डॉ हीरालाल अलावा ने इसीलिए नगर में बायपास की मांग को लेकर आला अधिकारियों से लेकर विधानसभा तक में आवाज बुलंद की है, लेकिन इस मांग पर आजतक अमल नहीं हुआ है। इतना ही नहीं नागरिकों ने भी पुलिस विभाग से लगातार मांग की है कि ट्रालों को नगर के बीच से जानें फर प्रतिबंधित किया जाए।या इन्हें सिर्फ रात्रि में ही आने जाने की अनुमति दी जाए।नगर के समाजसेवी संदीप बड़जात्या ने बताया कि गांधी चौराहे से जुड़े सभी मार्गो पर लोगों ने अतिक्रमण कर रखें है। बड़जात्या ने बताया कि पार्किंग की व्यवस्था न होने से प्रत्येक दुकान के सामने जहां बाइक का अंबार लगा हुआ नज़र आता है वहीं आए दिन दुर्घटनाएं भी होती रहती है। नगरपालिका द्वारा कार्रवाई न करना भी दुर्घटना का मुख्य कारण हैविज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन