न्यायालय परिसर अंजड़ मे " मध्यस्तता राष्ट्र का आधार " के तहत हुई बैठकराष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार मध्यप्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जबलपुर के मार्गदर्शन से माननीय प्रधान एवम जिला न्यायाधीश एवम जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष श्री महेंद्र कुमार जैन साहब तथा विशेष न्यायाधीश श्री रहीश खान साहब ,जिला विधिक प्राधिकरण के सचिव श्री अमूल मंडलोई के सयुंक्त सहयोग से ,अंजड़ तहसील विधिक सेवा समिति के अध्यक्ष और न्यायाधीश नीरज कुमार सोनी और न्यायाधीश सुश्री रेणुका बारिया की उपस्तिथि में मध्यस्थता राष्ट्र के लिए आयोजित कार्यक्रम के तहत एक बैठक का आयोजन अधिवक्ता संघ अंजड़ के समस्त सदसयो की उपस्तिथि में संपन्न हुई ,न्यायालय परिसर में आयोजित उक्त बैठक को सयुंक्त रूप से न्यायाधीश नीरज कुमार सोनी एवम मध्यस्थ प्रशिक्षत न्यायाधीश सुश्री रेणुका बारिया ने अपने मध्यस्थता कार्य के अनुभवों के बारे में बताया और उपस्तिथ सभी अधिवक्तवाओ को इसका लाभ उठाने की बात कही,आगे कहा कि मध्यस्तता विवादों को निपटाने के सबसे सरल व आधुनिक प्रकिया है,आप सभी अधिवक्ता इस महाअभियान का हिस्सा बने और इसका लाभ ले ,मध्यस्त से आपकी जमा कोर्ट फी भी आपको मिल जाएगी और दोनों पक्षो के बीच मधुर संबन्ध बनेगे , बैठक में अभिभाषक संघ अंजड़ के सभी अधिवक्ता मौजूद थे तथा उन्होंने न्यायाधीश महोदय को यथा संभव सहयोग देने का भरोसा दिया ।