: गुलाटी/मनावर अखिल भारतीय सिर्वी क्षत्रिय समाज ट्रस्ट उज्जैन के द्वारा धर्मशाला के कमरों का रिनोवेट के लिए मोटाजी गेहलोत परिवार द्वारा एक लाख एक हजार रुपए दान दिए
Rajendra Devray
/
Sat, Aug 2, 2025
/
Post views : 259
गुलाटी/मनावर।अखिल भारतीय सिर्वी क्षत्रिय समाज ट्रस्ट उज्जैन के द्वारा धर्मशाला के कमरों का रिनोवेट किया जा रहा है। इस निमित्त एक कमरे की राशि एक लाख एक हजार रुपए आज शनिवार को मोटाजी गेहलोत,लिंबाजी गेहलोत,ओटाजी गेहलोत,खेमा जी गेहलोत निवासी ग्राम गुलाटी ने ट्रस्ट के अध्यक्ष भगवानसिंह जी चौहान को नगदी राशि भेंट की। इस अवसर पर वरिष्ठ समाजसेवी शान्तिलाल जी काग रायपुरिया व ग्राम गुलाटी के सकल पच ओंकार बरफा हेमंत गेहलोत दीपाजी बरफा आशाराम गेहलोत ओर अन्य ग्रामीण जन उपस्थित थे।