Rajendra Devray / Mon, Jul 28, 2025 / Post views : 274
जिला विदिशा से 50 किलोमीटर की दूरी पर स्थित मृगन्नाथ धाम अब सिर्फ आस्था का केंद्र ना होकर रविवार के दिन सैलानियों का जबरजस्त मुकाम बन गया है | आलम यह है कि दूर दूर से लोग चाहे वो विदिशा,रायसेन, भोपाल,सागर से आ रहे हो सब के सब यहां ठंडी ठंडी फुहारों और मनमोहक नजारों का का आनंद लेने के लिए पहुंचते हैं | गर्मी के कहर में मृगन्नाथ धाम का यह ठंडा ठंडा झरना सैलानियों को सुकून पहुंचाता है| बिना किसी हिचकिचाहट से लोग यहां ठंडी बौछारों का आनंद लेते हैं| यहां पर भगवान भोलेनाथ एवं हनुमानजी का प्राचीन मंदिर है जो आस्था का केंद्र है हरे भरे जंगलों से घिरा यह इलाका बारिश के मौसम में हरियाली ही हरियाली देता है |
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन