Rajendra Devray / Sun, Aug 3, 2025 / Post views : 286

*चिकित्सकों की कमी पर जताई चिंता वरिष्ठ अधिकारियों को जानकारी देने की बात कही*
रिपोर्टर --कान्तिलाल शर्मा नालछा
नालछा/नवागत नायब तहसीलदार विशाखा चौहान ने शनिवार को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र नालछा का कश्मीर निरीक्षण किया इस दौरान उन्होंने मरीजों से चर्चा कर स्वास्थ्य केंद्र में मिल रही सुविधाओं के संबंध में पूछा डॉक्टर की कमी को लेकर चिंता व्यक्त की और वरिष्ठ अधिकारियों से इस संबंध में चर्चा करने की बात कही उन्होंने यहां आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए।
2 दिन पूर्व नायब तहसीलदार के पद पर जॉइन हुई श्रीमती विशाखा चौहान प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंची यहां सबसे पहले उन्होंने ओपीडी देख रहे मांडू के सी एच ओ से उपचार संबंधी चर्चा की सुबह रात में चिकित्सकों की ड्यूटी को लेकर भी पूछा जिस पर जानकारी मिली कि यहां चिकित्सको की कमी है इस पर उन्होंने चिंता व्यक्त की ओर कहा कि विकासखंड मुख्यालय पर चिकित्सक की कमी को लेकर वह वरिष्ठ अधिकारियों से चर्चा करेंगे।
*महिला मरीजों से की चर्चा मिल रही सुविधाओं के बारे में पूछा*
नायब तहसीलदार श्रीमती चौहान ने यहां एडमिट महिला मरीजों से चर्चा की और स्वास्थ्य केंद्र में मिल रही सुविधाओं के बारे में पूछा और कहा कि यहां किसी प्रकार की कोई परेशानी तो नहीं है इस पर मरीजों ने संतोषजनक जवाब दिया यहां ड्यूटी पर मौजूद एन एम श्रीमती चौहान ने चर्चा की।
*एनआरसी के बच्चों से चर्चा कर माता को दी समझाइस*
यहां चल रहे हैं एनआरसी कच्छ में ड्यूटी प्रभारी विशाखा अलावा से चर्चा कर एनआरसी संबंधी जानकारी ली एवं कितने बच्चे यहां उपचार के लिए एडमिट है वह भी पूछा नायब तहसीलदार श्रीमती चौहान ने यहां बच्चों से चर्चा कर उनकी माता को स्वास्थ्य संबंधी एवं खान-पान को लेकर समझाइए दी गई। नायब तहसीलदार श्रीमती चौहान ने यहां ड्रेसिंग कक्षा लैब एवं केंद्र के अन्य व्यवस्थाओं का भी जायजा लिया। इस दौरान विधायक प्रतिनिधि महेश यादव, मंडल महामंत्री विनोद ठाकुर,पटवारी दीपक ठाकुर, आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन