Rajendra Devray / Fri, Jul 11, 2025 / Post views : 257



पोर्टरकांतिलाल शर्मा नालछा
नालछा। /इंदौर संभाग के स्वास्थ्य विभाग के संभागीय संयुक्त संचालक डॉ शाजी जोसेफ शुक्रवार को नालछा विकासखंड के दौरे पर आए।उन्होंने इस दौरान बगड़ी के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचकर करीब 2 घंटे रुक कर यहां की व्यवस्थाओं का जायजा लिया साथ उन्होंने यहां गर्भवती महिलाओं से चर्चा भी की इस दौरान उन्होंने अलग-अलग कक्ष में जाकर स्वास्थ्य विभाग द्वारा संचालित योजनाओं को भी देखा।
उल्लेखनीय है कि नालछा विकासखंड के मांडू, पीथमपुर, कुंजरोद, एवं बगड़ी के स्वास्थ्य केंद्र में हुए मामलों के बाद संभागीय संयुक्त संचालक डॉक्टर साजी जोसेफ खुद विकासखंड के अस्पतालों में स्वास्थ्य केंद्र की व्यवस्थाओं को देखने पहुंचे।
*गर्भवती महिलाओं को लड्डू दिए जाने के निर्देश*
संभागीय संयुक्त संचालक डॉक्टर जोसेफ ने यहां गर्भवती एवं प्रस्तुति के बाद उपचार के लिए भर्ती महिलाओं से स्वास्थ्य केंद्र से मिलने वाले नाश्ते को भोजन की जानकारी ली इस पर महिलाओं ने बताया कि उन्हें लड्डू नहीं मिलते हैं।जिस पर संभागीय संचालक ने नाराज होकर संबंधित को निर्देश दिए की गर्भवती महिलाओं को लड्डू दिए जाने चाहिए जिसकी क्वालिटी बेहतर हो।
*स्टॉक रूम के साथ स्वास्थ्य केंद्र का रिकॉर्ड देखा*
उन्होंने यहां के उपस्थिति रजिस्टर के साथ अन्य रिकार्ड को भी बारीकी से देखा। यहां ग्रामीणों ने उन्हें बताया कि बगड़ी स्वास्थ्य केंद्र 70 से अधिक गांव से जुडा होने के साथ-साथ यहां पर एक माह में 100 से 150 प्रस्तुतियां नॉर्मल होती है इस लिहा ज से यहां पर सुविधाएं बढ़ाई जानी चाहिए।इस पर वह काफी प्रभावित हुए।
*ग्रामीणों ने मांग पत्र सोपा*
सामाजिक कार्यकर्ता गगन कामदार, अशोक पटेल, मोहन पटेल आदि के द्वारा संभागीय संयुक्त संचालक को एक मांग पत्र सोपा गया जिसमें मुख्य रूप से अस्पताल में मरीजों को पीने के पानी के साथ यहां पर चिकित्सक के साथ महिला चिकित्सक की मांग भी ग्रामीणों द्वारा की गई। ग्रामीण ने अस्पताल परिसर की बाउंड्री वॉल के साथ सौंदर्य करंन की मांग भी की इसी के साथ मरीजों के साथ आने वाले परिजनों को रुकने के साथ को पीने के पानी की उचित व्यवस्था के साथ अस्पताल परिसर में स्वच्छता किए जाने को लेकर भी मांग पत्र में बात कही गई।
*माह में दो बार महिला विशेषज्ञ बगड़ी आएगी, नए भवन की मिलेगी स्वीकृति*
संभागीय संयुक्त संचालक डॉक्टर जोसेफ ने मुख्य रूप से यहां महीने में दो बार जिला मुख्यालय से एक महिला विशेषज्ञ चिकित्सक भेजे जाने की बात कही साथ ही स्थाई रूप से यहां महिला चिकित्सक के अलावा स्टाफ बढ़ाने की बात कही उन्होंने कहा कि बगड़ी स्वास्थ्य केंद्र को काफी अच्छा बनाया जाएगा इसी के साथ इसमें एक भवन की स्वीकृति दिलवाई जाएगी जिसमें मरीज को सर्व सुविधा मिले और इसी के साथ-साथ चिकित्सक व स्टाफ को रोकने के लिए भी उसमें व्यवस्था हो संभागीय सचिव जोसेफ ने कहा कि मरीज को अधिक से अधिक सुविधाएं मिले ऐसे प्रयास किए जाएंगे। इस दौरान मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ राकेश शिंदे, डॉ नंदिता निगम सहित स्वास्थ्य विभाग का हमला मौजूद था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन