नवागत पुलिस अधीक्षक श्री जगदीश डावर ने किया अंजड़ थाने के साथ राजपुर जुलवानिया थानों का किया औचक निरीक्षण
*नवागत पुलिस अधीक्षक बड़वानी, श्री जगदीश डावर ने थाना अंजड़, जुलवानिया, और थाना राजपुर का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने थानों की सुरक्षा व्यवस्था, बंदीगृह, विभिन्न रजिस्टरों, और सीसीटीवी कैमरों का अवलोकन किया और आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए।*
दिनांक 24.10.2024 को पुलिस अधीक्षक श्री डावर ने तीनों थानों का दौरा कर थाना परिसर के विभिन्न कक्षों का जायजा लिया, जिनमें ऊर्जा महिला डेस्क, एचसीएम कक्ष, विवेचक कक्ष, बंदीगृह, और बैरिक कक्ष शामिल थे। उन्होंने सभी थानों को साफ-सुथरा और सुव्यवस्थित रखने के निर्देश दिए। इसके साथ ही उन्होंने थानों में आए शिकायतकर्ताओं की समस्याओं को सुना और त्वरित निराकरण के लिए थाना प्रभारियों को निर्देशित किया।
पुलिस अधीक्षक ने लंबित अपराधों, चालानों, मर्ग प्रकरणों, शिकायतों और गुम इंसान के मामलों का शीघ्र निराकरण करने के लिए निर्देश दिए। उन्होंने थाना भवन का निरीक्षण करते हुए गुंडा निगरानी बदमाशों पर नियमित नजर रखने के निर्देश भी दिए।