आनलाइन ठगी से कैसे बचें और सुरक्षित रहे इस विषय पर डा वरुण कपूर स्पेशल डीजीपी पुलिस बचाव एव सुरक्षा पर बच्चों से सीधा संवाद करेंगे
बड़वानी नर्मदा कान्वेंट स्कूल में कल ऑनलाइन ठगी से कैसे बचे क्या उपाय करें इस विषय को लेकर नर्मदा कान्वेंट स्कूल में स्पेशल डीजीपी डॉक्टर वरुण कपूर पुलिस अपनी बात कहेंगे
नर्मदा कान्वेंट स्कूल के लगभग 550 से अधिक बच्चे ईस कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे नर्मदा कान्वेंट स्कूल के सभागृह के अंदर डॉक्टर वरुण कपूर बच्चों से सीधे संवाद करेंगे इस परिचर्चा के अंदर डॉक्टर वरुण कपूर ऑनलाइन ठगी के साथ नए कानून के ऊपर भी प्रमुखता से प्रकाश डालेंगे साथ ही बच्चियों के लिए गुड टच और बेड टच के संबंध में भी वे अपने बात कहेंगे बच्चों को किस प्रकार से स्वस्थ और अच्छा वातावरण मिले और बच्चे देश के अच्छे नागरिक बने इसको लेकर वरुण कपूर अपना बौद्धिक बच्चों को देंगे
वही नर्मदा कान्वेंट के स्कूल के प्राचार्य श्री राम यादव ने मीडिया पुलिस पब्लिक न्यूज़ से चर्चा में बताया कि स्पेशल डीजीपी डॉक्टर वरुण कपूर का यह कार्यक्रम हमारे बच्चों के लिए बहुत ही प्रभावशाली सिद्ध होगा डॉक्टर कपूर स्पेशल डीजीपी बच्चों को पढ़ाई संस्कार नए कानून देश के अच्छे नागरिक बनने एवं देश में अच्छे वातावरण को बनाने में बच्चों का योगदान ही आगे देश का भविष्य तय करेगा इस विषय को लेकर डॉक्टर वरुण कपूर कल लगभग 12:00 बजे नर्मदा कान्वेंट स्कूल बड़वानी में पधार रहे हैं इसको लेकर स्कूल के अंदर लगभग सभी पूरी तैयारी अंतिम दौर में है वही स्कूल के प्राचार्य श्री राम यादव ने बताया इस कार्यक्रम का सीधा प्रसारण भी यूट्यूब के ऊपरकिया जाएगा इसकी लिंक देकर इसका सीधा प्रसारण किया जाएगा पालक अपने घर बैठे ही इस कार्यक्रम हो यूट्यूब पर देख सके
स्थान:- नर्मदा कॉन्वेंट स्कूल श्रीरामनगर बड़वानी।
दिनांक:-6 अगस्त 2024
समय:- दोपहर 12:00. से 3:00 तक