Rajendra Devray / Thu, Jun 5, 2025 / Post views : 267
मध्यप्रदेश के धार जिले के धामनोद और महेश्वर थाना क्षेत्र के दो जिलों को जोड़ने वाला नया फोरलेन गणपति घाट पर छोटे बड़े वाहनों पर अज्ञात बदमाशों द्वारा बीती रात्रि वाहनों पर पथराव किया गया, जिसके बाद बड़ी संख्या में वाहन घाट उतर कर खरगोन जिले के महेश्वर थाने की काकड़दा चौकी पर पहुंचे जिले बाद वाहन चालकों ने राष्ट्रीय राज्य मार्ग पर वाहन खड़े कर जाम कर दिया, जिसके बाद धामनोद के वरिष्ठ पत्रकार विजय सिंघल के द्वारा धामनोद थाना प्रभारी संतोष दूधी को फोन पर सूचना दी गई वहीं थाना प्रभारी संतोष दूधी द्वारा घटना को गंभीरता से न लेते हुए फोन पर यह कहते सुना जा सकता हैं कि, कोई बड़ी घटना नहीं है चार-पांच गाड़ियों के कांच फूटे हैं। जिसके बाद अन्य पत्रकारों द्वारा पुलिस अधीक्षक को घटना के संबध में जानकारी दी गई जिसके बाद थाना प्रभारी संतोष दुधि ने पत्रकार विजय सिंघल को फोन पर रासुका की कार्यवाही और मकान तोड़ने तक की धमकी दे डाली। जिसका ऑडियो सुबह से सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा हैं जिसे सुनकर जिले भर के पत्रकारों के आक्रोश देखा जा रहा हैं, पत्रकारों का कहना हैं कि जल्द ही जिले के पत्रकार इस घटना के खिलाफ प्रदर्शन करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन