: बड़वानी:- रक्षाबंधन पर्व के चलते गुरुवार को महिला मोर्चा की बहनों द्वारा लोकसभा सांसद गजेंद्र सिंह पटेल को रक्षा सूत्र बांध कर क्षेत्र के विकास की कामना की
Rajendra Devray
/
Thu, Aug 22, 2024
/
Post views : 276
बड़वानी:- रक्षाबंधन पर्व के चलते गुरुवार को महिला मोर्चा की बहनों द्वारा खरगौन-बड़वानी लोकसभा सांसद गजेंद्र सिंह पटेल एवं भाजपा जिला अध्यक्ष कमलनयन इंगले को रक्षा सूत्र बांध कर उनके स्वस्थ व दीर्घायु जीवन की मंगल कामना की गई।
जिला मीडिया प्रभारी सुनील भावसार ने बताया कि गुरुवार को लोकसभा सांसद सेवा केंद्र बड़वानी पर महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष लक्ष्मी शर्मा के नेतृत्व में महिला मोर्चा की बहनों द्वारा सांसद श्री पटेल एवं जिला अध्यक्ष श्री इंगले को तिलक लगाकर रक्षा सूत्र बांधकर मिठाई से मुंह मीठा करवाया तथा आरती उतार कर उनके स्वस्थ व दीर्घायु जीवन की मंगलम कामना की गई ।
महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष लक्ष्मी शर्मा ने बताया कि इस अवसर पर सांसद गजेंद्र सिंह पटेल व जिला अध्यक्ष कमलनयन इंगले ने बहनों की रक्षा करने का वचन दिया तथा क्षेत्र के विकास में हरसम्भव मदद करने का आश्वासन दिया।
इस दौरान प्रदेश कार्यकिरिणी सदस्य अंजना पटेल, जिला महामंत्री अभिलाषा भट्ट, जिला शोसल मीडिया प्रभारी प्रिया पंवार, ठीकरी मण्डल अध्यक्ष जया यादव, उपाध्यक्ष राधा खन्ना सहित महिला मोर्चा की अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रही।