Rajendra Devray / Sun, Jun 29, 2025 / Post views : 279
थाना खेतिया क्षेत्र में दिनांक 10.06.2025 को हुई अज्ञात युवक की हत्या के मामले में खेतिया पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए अंधे कत्ल का खुलासा कर आरोपी को गिरफ्तार किया है।
फरियादी ज्ञानसिंह पिता सुरता चौहान (उम्र 60 वर्ष, निवासी खेतिया) द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी कि उसके पुत्र गंगाराम पिता ज्ञानसिंह चौहान (उम्र 30 वर्ष) की किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा दिलीप जैन के खेत, संतापवाड़ी, खेतिया में मारपीट कर हत्या कर दी गई है। इस रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 109/2025, धारा 103(1) बीएनएस के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच में लिया गया।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक बड़वानी श्री जगदीश डावर के निर्देशानुसार एसडीओपी राजपुर श्री आयुष कुमार अलावा, एफएसएल अधिकारी डॉ. सुनील मकवाना व थाना खेतिया पुलिस टीम द्वारा घटनास्थल का निरीक्षण किया गया। मौके से खून से सनी मिट्टी, चप्पल आदि साक्ष्य जप्त किए गए।
पुलिस अधीक्षक द्वारा विशेष टीम गठित कर अज्ञात आरोपी की शीघ्र गिरफ्तारी के निर्देश दिए गए। निरीक्षक सुरेंद्र कनेश, थाना प्रभारी खेतिया के नेतृत्व में गठित टीम द्वारा गहन विवेचना की गई। आसपास के सीसीटीवी फुटेज, तकनीकी साक्ष्य व स्थानीय जानकारी के आधार पर संदेही भगवान पिता सिलदार (उम्र 56 वर्ष, निवासी संतापवाड़ी, खेतिया) से पूछताछ की गई। पूछताछ में आरोपी ने कबूल किया कि शराब के नशे में गंगाराम के साथ कहासुनी के बाद उसे गहरे गड्ढे में धक्का दे दिया, जिससे सिर में चोट लगने से उसकी मृत्यु हो गई।
आरोपी भगवान को दिनांक 28.06.2025 को गिरफ्तार कर लिया गया है।
*प्रकरण के खुलासे में थाना प्रभारी खेतिया निरीक्षक सुरेंद्र कनेश, सउनि विक्रमसिंह किराडे, प्रआर 401 राजेन्द्र बर्डे, आर 694 धर्मेंद्र, आर 131 विजय, आर 271 सुनील, आर 290 मानसिंह, चा.आर 468 लीलाशंकर पाटीदार (थाना खेतिया), उनि. रितेश खत्री (सायबर सेल प्रभारी, बड़वानी) तथा प्र.आर 180 योगेश पाटील (सायबर सेल, बड़वानी) का योगदान सराहनीय रहा।*
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन