*बडवानी पुलिस ने किया वाहन चोरी का खुलासा*
*थाना कोतवाली पुलिस ने मोटर साइकिल चोरी के आरोपी को किया गिरफ्तार,कब्जे से चोरी की गई मोटर साइकिल किमती 92,000/- रुपये की बरामद*
दिनांक 21.09.2024 को पुलिस थाना बडवानी पर फरियादी मनीष पिता भम्पु मावडा निवासी बडवानी ने सूचना दी, कि दिनांक 08.09.20204 को वह उसकी स्पेन्डर मोटर सायकिल बिना नम्बर की लेकर नवलपुरा चर्च के पास गणेश जी का कार्यक्रम देखने गया था मोटर सायकल उसने चर्च के पास खड़ी किया था, रात्री 10.00 बजे करीबन कार्यक्रम समाप्त होने के बाद उसने मोटर सायकिल को देखा तो मोटर सायकिल जहां खडी की थी वहां नही थी कोई अज्ञात बदमाश मोटर सायकिल चुराकर ले गया है। रिपोर्ट पर थाना बड़वानी पर अपराध क्रमांक 577/2024 धारा 303(2) बीएनएस के तहत पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया था।
कस्बा बड़वानी में बढ़ती हुई वाहन चोरी की घटनाओं की गंभीरता को देखते हुये पुलिस अधीक्षक बड़वानी श्री पुनीत गेहलोद के दिशा निर्देशन में तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अनिल पाटीदार, एसडीओपी श्री दिनेशसिंह चौहान के मार्गदर्शन में मामले का बारीकी से अनुसंधान करने व चोरी की गई मोटर साइकिल की बरामदगी करने हेतु थाना प्रभारी बडवानी को निर्देशित किया गया था। बडवानी पुलिस टीम ने मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया एवं तकनीकी शाखा की मदद लेकर अनुसंधान प्रारंभ किया । दिनांक 23.09.2024 को बडवानी पुलिस टीम को सूचना मिली की बिट्टु नाम का लड़का नई स्पेन्डर मोटर सायकिल चला रहा है जो आशाग्राम रोड पर गाड़ी बेचने की बात कर रहा है, सूचना पर बड़वानी पुलिस ने मुखबिर द्वारा बताये गए व्यक्ति को हिरासत में लेकर नाम पता पूछा को उसने अपना नाम बिट्टु उर्फ रईश पिता सलीम मंसुरी उम्र 18 साल निवासी नवलपुरा बड़वानी का बताया मोटर सायकिल के बारे में पूछताछ करते नवलपुरा चर्च के पास बड़वानी से चोरी करना बताया । आरोपी के कब्जे से उक्त चोरी की गयी मोटर सायकिल जप्त कर आरोपी बिट्टुको गिरफ्तार किया गया एवं न्यायालय बडवानी पेश किया गया।
*उक्त कार्यवाही में निरीक्षक दिनेश सिंह कुशवाह, उनि. रविन कन्नोज, सउनि दीपक ठाकुर, प्रआर. 407 संदेश पांचाल, प्रआर. 410 रजनीश वर्मा, आर 517 राहुल, मआर 599 लक्ष्मी जमरा की सराहनीय भूमिका रही।*