मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के पिता, पूनमचंद यादव का मंगलवार को निधन हो गया। उनकी उम्र लगभग 100 वर्ष थी और वे पिछले एक हफ्ते से बीमार चल रहे थे। इलाज के लिए उन्हें उज्जैन के एक अस्पताल में भर्ती किया गया था। सोमवार को ही केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया और उनके बेटे महा आर्यमन सिंधिया ने अस्पताल जाकर पूनमचंद यादव की तबियत पूछी थी. इससे एक दिन पहले, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव भी अपने पिता के पास गए थे।
रतलाम के रहने वाले थे उज्जैन आकर बसें थे पूनम चंद यादव
यादव समाज के लोगों के अनुसार, पूनमचंद यादव ने जीवनभर संघर्ष किया। उन्होंने अपने चार बच्चों—नंदू यादव, नारायण यादव, मोहन यादव और बेटियों कलावती तथा शांति देवी—को शिक्षा दिलाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया।सघर्ष के दिनों में वे रतलाम से उज्जैन आकर हीरा मिल में काम करने लगे। इसके बाद, उन्होंने उज्जैन के मालीपुरा क्षेत्र में भजिया और फ्रीगंज में दाल-बाफले की दुकान खोली।
100 वर्ष की आयु फिर भी जाते थे मंडी खुद बेचते थे उपज
100 वर्ष की उम्र के बावजूद, वे खुद मंडी जाकर उपज बेचते थे. अत्यंत मिलनसार और कुशल व्यवहार के थे पूनम चंद यादव सामाजिक कार्यों में भी रहते थे हमेशा आगे